बिहार में अपराध पर नीतीश सरकार का पलटवार: हत्या में 7.72% कमी, तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन को आंकड़ों से जवाब
पटना।
बिहार की राजनीति में लंबे समय से ‘क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म’ को लेकर सवालों के घेरे में रहने वाली नीतीश कुमार सरकार ने अपराध के मुद्दे पर विपक्ष को कड़े आंकड़ों के साथ जवाब दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा जारी किए जा रहे ‘क्राइम बुलेटिन’ के बीच राज्य सरकार ने वार्षिक अपराध रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि बिहार में अपराध में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2025 में राज्य में हत्या के मामलों में 7.72 प्रतिशत, डकैती में 24.87 प्रतिशत और दंगा से जुड़े मामलों में 17.97 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार का कहना है कि यह गिरावट दुरुस्त पुलिसिंग और मजबूत खुफिया तंत्र का नतीजा है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध राष्ट्रीय औसत से आधा
सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को...









