Sunday, February 1

Politics

गुजरात में SIR प्रक्रिया पूरी, 73 लाख से अधिक वोटर ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए
Gujarat, Politics, State

गुजरात में SIR प्रक्रिया पूरी, 73 लाख से अधिक वोटर ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए

गुजरात में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रक्रिया में राज्य के कुल 5.08 करोड़ वोटरों में से लगभग 73.73 लाख नाम हटाए गए, जिससे वोटरों की संख्या घटकर 4.34 करोड़ रह गई। यह संख्या बिहार और बंगाल में कटे वोटों की तुलना में अधिक है। क्यों हटाए गए वोटर हटाए गए नामों में शामिल हैं: 40.33 लाख स्थायी रूप से अन्य जगह शिफ्ट हुए वोटर 18.05 लाख मृत वोटर 9.8 लाख अपने पते पर मौजूद नहीं 3.79 लाख डुप्लीकेट वोटर कार्ड 1.95 लाख अन्य कारणों से चुनाव आयोग ने कहा है कि 18 जनवरी, 2026 तक लोग आपत्तियां या दावे दर्ज कर सकते हैं। सबसे ज्यादा वोट कटे टॉप 5 जिले क्र.सं.जिला2025 कुल वोट (लाख)2026 ड्राफ्ट वोटर (लाख)% वोट बचे1सूरत48.7436.2374.33%2अहमदाबाद62.648.0776.79%3वडोदरा26.8921.8581.26%4भरूच13.1110.9583.52%5...
ठाणे चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव
Maharashtra, Politics, State

ठाणे चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव

बगावत रोकने को शिवसेना के टिकट आवेदन में जोड़ा गया खास घोषणा-पत्र ठाणे: आगामी ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने बागी उम्मीदवारों पर लगाम कसने के लिए नई रणनीति अपनाई है। पार्टी नेतृत्व ने नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में एक विशेष घोषणा-पत्र (मैनिफेस्टो) जोड़ दिया है, जिसमें पार्टी अनुशासन और नेतृत्व के आदेशों को मानने की स्पष्ट प्रतिबद्धता ली जा रही है। पार्टी मैंडेट मानना होगा अनिवार्य शिवसेना की ओर से जारी इस आवेदन पत्र में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि उम्मीदवार को पार्टी द्वारा तय किए गए आदेश और निर्णयों को स्वीकार करना होगा। यदि किसी वार्ड से पार्टी किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट देती है, तो आवेदन करने वाला व्यक्ति उस अधिकृत उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। इस घोषणा के जरिए पार्टी बगावत और नि...
हिजाब विवाद के बाद सामने आया डॉक्टर नुसरत का पक्ष, 20 दिसंबर को जॉइन करेंगी ड्यूटी प्रिंसिपल ने किया स्पष्ट— मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी नहीं, अफवाहों पर लगा विराम
Bihar, Politics, State

हिजाब विवाद के बाद सामने आया डॉक्टर नुसरत का पक्ष, 20 दिसंबर को जॉइन करेंगी ड्यूटी प्रिंसिपल ने किया स्पष्ट— मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी नहीं, अफवाहों पर लगा विराम

पटना: बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सामने आए चर्चित हिजाब विवाद के बाद आयुष महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया है कि डॉ. नुसरत न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं और न ही उन्होंने नौकरी जॉइन करने से इनकार किया है। 20 दिसंबर को सदर पीएससी में संभालेंगी कार्यभार राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद महफजुर रहमान ने बताया कि डॉ. नुसरत परवीन 20 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 10 से 11 बजे के बीच सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PSC) में अपना योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि यह जानकारी डॉ. नुसरत की करीबी सहेली बिल्किस परवीन के माध्यम से मिली है, जिनसे उनकी सीधी बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री से नाराजगी की खबरें निराधार प्रिंसिपल के अनुसार, डॉ. नुसरत ने साफ तौर पर कहा है कि वह मु...
बिहार में वाटर स्पोर्ट्स और खेल विकास में मध्यप्रदेश देगा सहयोग, मंत्री श्रेयसी सिंह ने CM मोहन यादव से की मुलाकात
Bihar, Politics, State

बिहार में वाटर स्पोर्ट्स और खेल विकास में मध्यप्रदेश देगा सहयोग, मंत्री श्रेयसी सिंह ने CM मोहन यादव से की मुलाकात

पटना: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंगी से मुलाकात कर खेल के क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस बैठक में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। मुलाकात में दोनों पक्षों ने खेल अवसंरचना, प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान और खिलाड़ियों के विकास को लेकर व्यापक सहमति जताई। खेल प्रशिक्षण और अकादमी सहयोगमध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंगी ने आश्वस्त किया कि MP की खेल अकादमियों में बिहार के खिलाड़ियों के लिए 20% सीटें आरक्षित की जाएंगी। विशेषकर शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग और वाटर स्पोर्ट्स में बिहार के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। दोनों राज्यों ने यह भी तय किया कि जिन खेलों की बुनियादी संरचना बिहार में पूरी तरह विकसित नहीं है, उनके लिए बिहार के प्...
भगवान राम को मुसलमान बताने पर बंगाल में बवाल, BJP ने उठाई ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल
Politics, State, West Bengal

भगवान राम को मुसलमान बताने पर बंगाल में बवाल, BJP ने उठाई ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक मदन मित्रा के विवादित बयान ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। गुरुवार को सामने आए एक वीडियो में उन्हें कथित रूप से कहा गया कि भगवान राम मुसलमान थे और उनका कोई उपनाम नहीं था। इस बयान के बाद भाजपा ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाया। वीडियो में कामरहाटी विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने इसे हिंदू भावनाओं पर लगातार हमला और टीएमसी की ‘हिंदू-विरोधी’ छवि बनाने वाला कदम बताया। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल अज्ञानता से नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण के तहत आते हैं। मदन मित्रा ने सफाई दी मदन मित्रा ने भाजपा के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि यह वीडियो 2024 का पुराना भाषण है, जिसे संपादित कर नए साल की शुरुआत में चु...
हिजाब विवाद पर जीतन राम मांझी का नीतीश कुमार के पक्ष में बयान कहा— ‘अनजाने में हुई घटना, इसे धर्म से जोड़ना गलत’
Bihar, Politics, State

हिजाब विवाद पर जीतन राम मांझी का नीतीश कुमार के पक्ष में बयान कहा— ‘अनजाने में हुई घटना, इसे धर्म से जोड़ना गलत’

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कथित घटना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष जहां इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री के बचाव में खुलकर सामने आए हैं। मांझी ने इस पूरे प्रकरण को अनजाने में हुई घटना बताते हुए इसे धर्म से जोड़ने को पूरी तरह गलत करार दिया है। ‘इरादा अपमान का नहीं था’ मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी महिला का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा,“संभव है मुख्यमंत्री ने स्नेहवश बेटी या बहू समझकर ऐसा किया हो। यह एक्सीडेंटली हुआ होगा। उनका इरादा बिल्कुल भी गलत नहीं था।”मांझी ने जोर देकर कहा कि काम के दौरान सहजता में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो ज...
यवतमाल का चौंकाने वाला मामला: 3 महीने में 1500 की आबादी में 27,397 बच्चे पैदा!
Maharashtra, Politics, State

यवतमाल का चौंकाने वाला मामला: 3 महीने में 1500 की आबादी में 27,397 बच्चे पैदा!

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के छोटे से गांव शेणदुरसनी में पिछले तीन महीनों में जन्मों का ऐसा रिकॉर्ड सामने आया कि अधिकारी और आम जनता दोनों ही हैरान रह गए। इस गांव की कुल आबादी केवल 1,500 है, लेकिन सितंबर से नवंबर 2025 के बीच 27,397 जन्म रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि इन बर्थ सर्टिफिकेटों में दर्ज अधिकांश नाम पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के लोगों के हैं। उनका कहना है कि यह साइबर धोखाधड़ी का मामला है और सरकार को इसकी गंभीर जांच करनी चाहिए। जांच में खुलासा:जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले की शिकायत यवतमाल पुलिस में दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर के लॉगिन डिटेल्स का गलत इस्तेमाल किया गया। जन्म पंजीकरणों में दर्ज 99.99% नाम गांव की वास्तविक आबादी से मेल नहीं खाते। डीएचओ ने तुरंत...
महाराष्ट्र चुनाव में ‘पतंग’ को लेकर शिवसेना और AIMIM के बीच विवाद
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र चुनाव में ‘पतंग’ को लेकर शिवसेना और AIMIM के बीच विवाद

मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने राज्य की 27 नगरपालिकाओं में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहीं एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने AIMIM के चुनाव चिन्ह ‘पतंग’ पर रोक लगाने की मांग उठाई है। संजय शिरसाट का कहना है कि निकाय चुनाव और मकर संक्रांति का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। इस अवसर पर लोग पारंपरिक रूप से पतंग उड़ाते हैं। ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि AIMIM के ‘पतंग’ चिन्ह को चुनावी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबंधित किया जाए। इस मांग को AIMIM नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने हास्यास्पद करार दिया। जलील ने कहा, “मैं इस साल मकर संक्रांति पर पतंग जरूर उड़ाऊंगा। यह हिंदू त्योहार है, और मैं चाहूंगा कि शिरसाट भी इसे मनाएं। इसके लिए किसी भी तरह का प्रतिबंध ...
बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पैसे गलती से पुरुषों के खाते में, ग्रामीणों का जवाब – ‘हमारे वोट लौटाओ, पैसे अपने 10 हजार ले जाओ’
Bihar, Politics, State

बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पैसे गलती से पुरुषों के खाते में, ग्रामीणों का जवाब – ‘हमारे वोट लौटाओ, पैसे अपने 10 हजार ले जाओ’

दरभंगा (बिहार): बिहार के दरभंगा जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुछ पुरुष ग्रामीणों के खातों में गलती से जमा हुए 10,000 रुपये को वापस लेने का प्रयास विवाद का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पहले उनके वोट लौटाए, फिर पैसे वापस ले। गलती से पुरुषों के खाते में पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस वर्ष 26 सितंबर को शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत करीब 1.4 करोड़ महिला उद्यमियों के खातों में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण यह राशि कुछ पुरुष ग्रामीणों के खातों में भी जमा हो गई। बाद में जीविका अधिकारियों ने उन लाभार्थियों को वसूली नोटिस भेजा। ग्रामीणों का विरोध दरभंगा के जाले ब्लॉक के अहियारी गांव के ग्रामीण अब पैसा लौटाने के मूड में नहीं हैं। नागेंद्र राम, एक खेतिहर मजदूर और पां...
पश्चिम बंगाल: SIR विवाद में बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर किया हमला, अधीर रंजन चौधरी का बयान वायरल
Politics, State, West Bengal

पश्चिम बंगाल: SIR विवाद में बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर किया हमला, अधीर रंजन चौधरी का बयान वायरल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से 58 लाख नाम हटाए हैं। इस प्रक्रिया पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा विरोध जताया था। अब इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अधीर रंजन चौधरी के बयान को शेयर किया, जिसमें कहा गया कि ममता बनर्जी के पास 35 से 40 लाख फर्जी वोटर्स का भंडार है। बीजेपी ने अपने नेशनल सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट कर लिखा कि SIR पर झूठ फैलाने वाले राहुल गांधी सुन लें, कांग्रेस नेता ही SIR की मांग कर रहे हैं। वीडियो में अधीर रंजन चौधरी के कथन को कोट करते हुए लिखा गया कि ममता बनर्जी ने फर्जी वोट बनाकर रखे हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए हैं। इसमें 24 लाख से अधिक मृत मतदाता, 12 लाख से अधिक मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए, 20 लाख मतदात...