Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

CM भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा: अब UP और MP में भी राजस्थान के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राजस्थान के लोग अब उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना प्रदेशवासियों के लिए ‘आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी’ की सुविधा लेकर आई है, जिससे पड़ोसी राज्यों में भी कैशलेस इलाज संभव होगा।

This slideshow requires JavaScript.

गुजरात में पहले से शुरू हुई सुविधा
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जहां राज्य से बाहर इलाज की सुविधा लागू की गई है। हाल ही में गुजरात में भी मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत 15 दिसंबर से राजस्थान के लोगों को निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलने लगा है। इससे सीमावर्ती जिलों जैसे डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालोर, सिरोही, पाली और बाड़मेर के लोग स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं। विशेषकर कैंसर, किडनी और हार्ट से जुड़े गंभीर मरीजों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा।

सांसद मन्नालाल रावत के प्रयासों से मिली सुविधा
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के आयुष्मान कार्डधारकों को गुजरात में भी मुफ्त इलाज की सुविधा देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और 12 दिसंबर को मंजूरी दे दी।

राजस्थान में योजना का दायरा
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में राजस्थान के 1.36 करोड़ परिवार रजिस्टर्ड हैं। इस योजना के तहत औसतन प्रति दिन 8200 मरीजों को 9.42 करोड़ रुपए का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी लागू होने के बाद राजस्थान के मरीजों को अन्य राज्यों में इलाज के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply