फायर ब्रांड नेता दिलीप घोष की बीजेपी में वापसी, पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐलान से तीन महीने पहले फायर ब्रांड नेता दिलीप घोष ने बीजेपी में धमाकेदार वापसी की है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के चार बड़े नेताओं को दिलीप घोष को फ्री हैंड देने का निर्देश दिया है।
भविष्य की रणनीति को लेकर दिलीप घोष ने प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य से मुलाकात की और चुनावी अभियान की रूपरेखा तय की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल बीजेपी का नेतृत्व सामिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष करेंगे।
6 जनवरी से चुनावी अभियान में सक्रिय
करीब आठ महीने पहले बीजेपी से कुछ दूरी बनाने वाले दिलीप घोष अब 6 जनवरी से रैलियों में हिस्सा लेंगे। पिछले कुछ समय में वे पार्टी कार्यक्...









