Saturday, January 31

जयपुर को नए साल का तोहफा: सांगानेर रेलवे स्टेशन होगा वर्ल्ड क्लास, केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शिलान्यास

 

This slideshow requires JavaScript.

जयपुर: राजधानी जयपुर के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने वाली है। सांगानेर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

 

लंबे इंतजार के बाद शुरू होगा विकास कार्य

सांगानेर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना लगभग दो साल पहले स्वीकृत हुई थी। बीसलपुर पेयजल परियोजना की पाइपलाइन के चलते काम शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने नए प्रस्ताव और डिजाइन तैयार किए, जिन्हें मंजूरी मिलने के बाद अब पुनर्विकास कार्य आरंभ हो रहा है। उन्नयन के बाद जयपुर को तीसरा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन प्राप्त होगा।

 

यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

पुनर्विकास के बाद यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकटिंग व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

 

दो चरणों में होगा पुनर्विकास

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सांगानेर स्टेशन का पुनर्विकास दो चरणों में होगा।

 

पहला चरण: स्टेशन भवन का कायाकल्प।

दूसरा चरण: जयपुर–सवाई माधोपुर रेलखंड का दोहरीकरण और सांगानेर यार्ड का विस्तार। स्टेशन पर तीन लाइनों की संख्या बढ़ाकर पांच की जाएगी, जिससे ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी।

 

रेल संचालन और यात्री अनुभव होगा बेहतर

लाइनें बढ़ने और यार्ड विस्तार से न केवल यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि रेलवे संचालन की क्षमता भी बढ़ेगी। अधिक ट्रेनों का ठहराव और संचालन संभव होगा, जिससे सांगानेर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पुनर्विकास जयपुर के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply