मनरेगा का सच: सिर्फ 8% परिवारों को ही मिला 100 दिन का काम तीन साल में औसतन 50 दिन का ही रोजगार, सरकारी प्रस्तुति में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। ग्रामीण भारत को रोजगार की गारंटी देने वाली महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा (MGNREGA) को लेकर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वित्तीय वर्षों में मनरेगा के तहत काम करने वाले परिवारों में से 8 प्रतिशत से भी कम को गारंटी वाले 100 दिन का रोजगार मिल सका। यह जानकारी एक सरकारी प्रस्तुति के जरिए संसदीय समिति को दी गई।
प्रेजेंटेशन में बताया गया कि बीते तीन वर्षों में मनरेगा के अंतर्गत काम पाने वाले प्रत्येक परिवार को औसतन सिर्फ 47 से 52 दिन का ही रोजगार मिला, जो योजना के मूल उद्देश्य से काफी कम है।
हर साल घटता-बढ़ता रहा रोजगार
सूत्रों के मुताबिक,
2022-23 में लगभग 6.2 करोड़ परिवारों को काम मिला, लेकिन केवल 36 लाख परिवार (5.8%) ही 100 दिन का रोजगार पा सके।
2023-24 में करीब 6 करोड़ परिवारों में से ...










