Monday, December 29

नौसेना युद्ध के लिए तैयार! राष्ट्रपति के साथ आईएनएस वाघशीर की समुद्री यात्रा की जोरदार तस्वीरें

 

This slideshow requires JavaScript.

 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिमी तट पर पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर समुद्री यात्रा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल प्रदर्शन का अवलोकन किया और चालक दल से बातचीत कर उनकी तत्परता और उत्साह को सराहा। राष्ट्रपति के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद थे।

 

राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “आईएनएस वाघशीर पर हमारे नाविकों और अधिकारियों के साथ नौकायन, गोताखोरी और समय बिताना मेरे लिए विशेष अनुभव रहा। इसके चालक दल का अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्साह हमें भरोसा दिलाता है कि हमारी नौसेना किसी भी खतरे और चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

 

इतिहास में खास मोड़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले इस श्रेणी की पनडुब्बी में यात्रा का अनुभव केवल पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिला था।

 

सशस्त्र बलों के साथ सर्वोच्च कमांडर का जुड़ाव

राष्ट्रपति की यह यात्रा सैन्य परिचालन स्थितियों में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ सर्वोच्च कमांडर की निरंतर सहभागिता को दर्शाती है। इससे पहले नवंबर 2024 में राष्ट्रपति ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के परिचालन प्रदर्शन का अवलोकन किया था।

 

आईएनएस वाघशीर की विशेषताएं

आईएनएस वाघशीर ने हाल ही में कई सफल परीक्षण और चुनौतीपूर्ण अभियान संपन्न किए हैं। इसके चालक दल का समर्पण और तत्परता इसके आदर्श वाक्य ‘वीरतापूर्ण विजय’ के अनुरूप है। राष्ट्रपति ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय नौसेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।

 

देश और दुनिया के लिए संदेश

राष्ट्रपति की इस यात्रा से भारत की समुद्री ताकत और नौसैनिक तैयारी का संदेश चीन और पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों तक पहुंचा है। यह तस्वीरें और अनुभव दिखाते हैं कि भारत का महासागरीय सुरक्षा ढांचा मजबूत और आधुनिक है।

 

Leave a Reply