Monday, June 22

Natioanal

संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार’ : पीएम मोदी से राहुल गांधी तक, नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर दी जोश बढ़ाने वाली शुभकामनाएँ
Natioanal

संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार’ : पीएम मोदी से राहुल गांधी तक, नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर दी जोश बढ़ाने वाली शुभकामनाएँ

  ‘ नई दिल्ली: भारत आज अपने 77वें गणतंत्र दिवस पर पूरे जोश और देशभक्ति के रंगों में सराबोर है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी और संविधान के महत्व पर जोर दिया।   प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।"   कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है। यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। संविधा...
वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद
Natioanal

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद

  नई दिल्ली: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देशभक्ति के प्रतीक शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहे।   शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ पर सलामी मंच की ओर बढ़े, जहाँ उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन किया। परेड राष्ट्रीय एकता, सैन्य शक्ति और भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन है।   प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना...
भारत के ‘अनजाने हीरो’ जिन्होंने पद्म पुरस्कार से पाई नई पहचान, 10 जिले पहली बार सूची में शामिल
Natioanal

भारत के ‘अनजाने हीरो’ जिन्होंने पद्म पुरस्कार से पाई नई पहचान, 10 जिले पहली बार सूची में शामिल

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार देश के 84 जिलों के लोगों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया है। खास बात यह रही कि दूरदराज के इलाकों के कई ‘अनजाने हीरो’ पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं।   राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र से सबसे अधिक 15 लोगों का चयन हुआ है। इसके बाद तमिलनाडु से 13, और पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश से 11-11 लोग पुरस्कार पाने वालों में हैं। कर्नाटक और केरल से 8-8 लोगों का चयन हुआ है।   इस वर्ष पद्म पुरस्कारों की घोषणा में शहरों और महानगरों से हटकर उन क्षेत्रों की प्रतिभाओं को नई पहचान दी गई है, जो अक्सर सुर्खियों में नहीं आते। इनमें राजस्थान के तागा राम भील शामिल हैं, जिन्होंने लोक वाद्य यंत्र ‘अल्गोजा’ को पुनर्जीवित किया। मेघालय की पर्यावरणविद् हैली वार, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, औ...
जहां हार दिखती है, वहां वोटर सिस्टम से गायब: राहुल गांधी ने गुजरात में वोटर लिस्ट को लेकर लगाया बड़ा आरोप
Natioanal

जहां हार दिखती है, वहां वोटर सिस्टम से गायब: राहुल गांधी ने गुजरात में वोटर लिस्ट को लेकर लगाया बड़ा आरोप

    नई दिल्ली: गुजरात में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने एसआईआर (Special Intensive Review) प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की तरफ से साझा किए गए दस्तावेज़ और पत्र का हवाला देते हुए वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया है।   राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में SIR के नाम पर जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह किसी प्रशासनिक कदम की बजाय सुनियोजित और संगठित वोट चोरी का माध्यम बन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “एक ही नाम से हजारों आपत्तियां दर्ज की गईं। चुन-चुनकर खास वर्गों और कांग्रेस समर्थक बूथों के वोट काटे गए। जहां बीजेपी को हार दिखती है, वहां मतदाता सिस्टम से गायब कर दिए जाते हैं।”   उन्होंने आगे कहा कि यही पैटर्न पहले आलंद और राजुरा में देखा गया, और अब वही ब्लूप्रिंट गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में लागू किया ज...
कल का मौसम 25 जनवरी: 5 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट
Natioanal

कल का मौसम 25 जनवरी: 5 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

    मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में देश के पांच राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और कई क्षेत्रों में शीतलहर भी चलेगी।   आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को उत्तर भारत के इन तीन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।   उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट: उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, रामपुर, बिजनौर, रायबरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की संभाव...
जातीय समीकरण में फिट नहीं बैठे तेज प्रताप यादव  लालू के बड़े बेटे को बिहार की सियासत में मिला कड़वा सच, महुआ से हार ने खोली हकीकत
Natioanal

जातीय समीकरण में फिट नहीं बैठे तेज प्रताप यादव लालू के बड़े बेटे को बिहार की सियासत में मिला कड़वा सच, महुआ से हार ने खोली हकीकत

  बिहार की राजनीति में विकास और काम से ज्यादा जातीय और सामाजिक समीकरण निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। इस सियासी सच का सामना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को करना पड़ा। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से करारी हार ने यह साफ कर दिया कि केवल नाम, काम और विरासत के सहारे चुनाव जीतना संभव नहीं है।   लालू यादव द्वारा पार्टी से छह साल के लिए निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने अलग राजनीतिक राह चुनी, नई पार्टी बनाई और चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए। इसका सबसे बड़ा कारण उनका सामाजिक और जातीय आधार से कट जाना माना जा रहा है।   2015 में MY समीकरण बना ताकत, 2025 में वही रहा दूर   वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव राजद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। उस समय MY (मु...
टेरर फंडिंग के आरोपी सांसद इंजीनियर राशिद को मिली कस्टडी पैरोल, संसद में भाग लेने का मिलेगा मौका
Natioanal

टेरर फंडिंग के आरोपी सांसद इंजीनियर राशिद को मिली कस्टडी पैरोल, संसद में भाग लेने का मिलेगा मौका

    पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद को संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए कस्टडी पैरोल की अनुमति दी है। अदालत के आदेश के अनुसार, उन्हें 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक के बजट सत्र के दौरान संसद में शामिल होने का मौका मिलेगा।   बजट सत्र इस बार दो चरणों में आयोजित होगा: पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी और दूसरा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सांसद को तिहाड़ जेल से सीधे संसद लाया जाएगा और सत्र समाप्त होने के बाद जेल वापस भेजा जाएगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा और आवागमन का पूरा इंतजाम पुलिस और जेल प्रशासन करेगा।   साथ ही कोर्ट ने जेल से लाने-ले जाने का खर्च दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा तय करने का निर्देश दिया है। पिछले मानसून सत्र में इस खर्च का मामला अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है।   कोर्ट ने कहा कि पैरोल क...
सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल चुनावों में एससी-एसटी आरक्षण पर निर्देश देने से किया इनकार
Natioanal

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल चुनावों में एससी-एसटी आरक्षण पर निर्देश देने से किया इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने राज्य बार काउंसिल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चुनावों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वकीलों के लिए सीट आरक्षण के निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने स्पष्ट किया कि ऐसा आरक्षण केवल अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में विधायी संशोधन के माध्यम से ही लागू किया जा सकता है।   यह निर्णय यूनिवर्सल डॉ. अंबेडकर एडवोकेट्स एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर आया था, जिसमें हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए अंतरिम उपाय के रूप में सीट आरक्षण की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को सक्षम अधिकारियों से संपर्क करने की स्वतंत्रता दी और विधायी या प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना के लिए दरवाजे खुले रखे।   पीठ ने यह भी कहा कि न्यायालय केवल...
गणतंत्र दिवस पर आसमान से बरस सकती हैं बारिश की बौछारें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Natioanal

गणतंत्र दिवस पर आसमान से बरस सकती हैं बारिश की बौछारें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    गणतंत्र दिवस के आसपास दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही 27 और 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है।   तमिलनाडु में येलो अलर्ट: चेन्नई सहित तमिलनाडु के सात जिलों में शनिवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी भारत में निचले वायुमंडलीय सर्कुलेशन के कारण तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभा...
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अगली तारीख 26 फरवरी
Natioanal

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अगली तारीख 26 फरवरी

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चार्जशीट पर सुनवाई शनिवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में टल गई। कोर्ट ने ईडी को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई 26 फरवरी तय की है।   सुनवाई के दौरान ईडी ने चार्जशीट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कागजात जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि यह ईडी को अंतिम अवसर है और अब किसी और देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।   क्यों सामने आया वाड्रा का नाम यह चार्जशीट ब्रिटेन के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर की गई है। ईडी का आरोप है कि वाड्रा का नाम संजय भंडारी से जुड़ी विदेशी संपत्तियों और कथित अवैध वित्तीय लेन-देन के संदर्भ में सामने आया है। इन लेन-देन में मनी लॉन्ड्रिंग के तत्व पाए ग...