Monday, June 22

Natioanal

‘बीजेपी-एनडीए ही विकसित केरलम का विकल्प, UDF-LDF विकास विरोधी’: पीएम मोदी की दो टूक
Natioanal

‘बीजेपी-एनडीए ही विकसित केरलम का विकल्प, UDF-LDF विकास विरोधी’: पीएम मोदी की दो टूक

    तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित जनसभा को यादगार बताते हुए जोर देकर कहा कि बीजेपी और एनडीए ही 'विकसित केरलम' का सपना पूरा कर सकते हैं। उन्होंने यूडीएफ और एलडीएफ पर राज्य के विकास में रुचि न लेने का आरोप लगाया।   पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कल तिरुवनंतपुरम की यात्रा अविस्मरणीय रही। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ही 'विकसित केरलम' का सपना पूरा कर सकते हैं। वहीं, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है।"   प्रधानमंत्री ने सभा में कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग ला रही है और सभा में दिख रही ऊर्जा और उत्साह से केरल में बदलाव की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए बताय...
‘यौन उत्पीड़न और यातना’: शेख हसीना ने भारत से दिया पहला भाषण, यूनुस सरकार बेनकाब
Natioanal

‘यौन उत्पीड़न और यातना’: शेख हसीना ने भारत से दिया पहला भाषण, यूनुस सरकार बेनकाब

  नई दिल्ली। भारत में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को बेनकाब किया। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे यूनुस सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों, क्योंकि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने में सक्षम नहीं है।   शेख हसीना ने अपने भाषण में कहा कि यूनुस की सरकार के सत्ता संभालने के बाद से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है, खासकर महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र अब निर्वासन में है, मानवाधिकारों को अनदेखा किया जा रहा है और प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी गई है।   बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। शेख हसीना ने अपने ऑडियो संदेश में बताया कि यूनुस सरकार ने अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक ...
संविधान पर 264 हस्ताक्षर और एक ऐतिहासिक तस्वीर: जयराम रमेश ने साझा किए 76 साल पुराने तथ्य
Natioanal

संविधान पर 264 हस्ताक्षर और एक ऐतिहासिक तस्वीर: जयराम रमेश ने साझा किए 76 साल पुराने तथ्य

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को संविधान निर्माण की यात्रा के एक ऐतिहासिक पड़ाव को याद करते हुए कहा कि ठीक 76 साल पहले संविधान सभा के 264 सदस्यों ने भारतीय संविधान की तीन प्रतियों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने बताया कि इसी दिन सदस्यों ने एक साथ ऐतिहासिक तस्वीर भी खिंचवाई थी।   रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान अपना लिया गया था, और उसके बाद सदस्यों ने तीन प्रतियों (दो अंग्रेजी और एक हिंदी) पर हस्ताक्षर किए। इन हस्तलिखित प्रतियों में शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा बनाए गए 22 चित्रांकन शामिल थे, जिनका नेतृत्व नंदलाल बोस ने किया था। अंग्रेजी प्रतियों की सुंदर कैलिग्राफी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने की थी, जबकि हिंदी प्रतियों का कार्य वसंत के. वैद्य ने किया।   जयराम रमेश ने बताया कि इन प्रतियों के...
ट्रंप की दादागिरी और बदलता वर्ल्ड ऑर्डर: भारत की नई विदेश नीति पर असर
Natioanal

ट्रंप की दादागिरी और बदलता वर्ल्ड ऑर्डर: भारत की नई विदेश नीति पर असर

    नई दिल्ली। दुनिया इस समय भू-राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीति में टैरिफ और कठोर नीतियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है, जिससे अमेरिका की छवि “दुनिया का बॉस” के रूप में मजबूत हुई है। हालांकि भारत सहित कई देश ट्रंप के दबाव में घुटने नहीं टेक रहे हैं।   ट्रंप की नीतियों और वैश्विक तनावों के चलते वर्ल्ड ऑर्डर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। चीन, रूस और यूरोपीय संघ के अपने-अपने स्वार्थ हैं, लेकिन भारत इस नए वैश्विक ढांचे में अहम भूमिका निभा सकता है।   भारत और यूरोप के बढ़ते संबंध यूरोप अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करके एक नई संप्रभु पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रक्रिया में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मजबूत साझेदारी की अपार संभावनाएं बन रही हैं, जो व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और व...
राष्ट्रीय बालिका दिवस: राहुल गांधी बोले– बेटियां हमारा स्वाभिमान, अमित शाह ने कहा– हमारी ताकत
Natioanal

राष्ट्रीय बालिका दिवस: राहुल गांधी बोले– बेटियां हमारा स्वाभिमान, अमित शाह ने कहा– हमारी ताकत

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभर में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर संदेश दिए गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि "बेटियां हमारा स्वाभिमान हैं – अनमोल, संवेदनशील और सशक्त। आंखों में कल के सपने और वर्तमान को संवारने का साहस लिए वे आगे बढ़ती हैं।"   राहुल गांधी ने आगे कहा कि समाज और राष्ट्र की यह जिम्मेदारी है कि बालिकाओं को उनका पूरा हक मिले और उनके लिए एक उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य तैयार किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस यह दिखाता है कि लड़कियां सिर्फ हमारी जिम्म...
गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ की सैन्य टुकड़ी, खालिस्तानी-ISI में खलबली
Natioanal

गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ की सैन्य टुकड़ी, खालिस्तानी-ISI में खलबली

    नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूरोपीय संघ (EU) की मौजूदगी और उसकी सैन्य टुकड़ी के कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने से खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI में हड़कंप मच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और यूरोपीय संघ के बढ़ते तालमेल ने आतंकवादी और भारत-विरोधी समूहों की नींद उड़ा दी है।   इस साल परेड में यूरोपीय संघ के दो प्रमुख नेता—यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके सामने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साथ यूरोपीय संघ की सैन्य टुकड़ी की कदमताल ने यह संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता और वैश्विक कद मजबूत है।   विशेषज्ञों के अनुसार, खालिस्तानी संगठन और ISI अब डर रहे हैं कि उनके भारत-विरोधी एजेंडे को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना...
वीकेंड से पहले पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
Natioanal

वीकेंड से पहले पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

    नई दिल्ली: बसंत पंचमी पर पहाड़ों में हुई बर्फबारी ने सैलानियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह बढ़ा दिया है। गणतंत्र दिवस के वीकेंड से पहले हिमाचल और कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक 10 से 15 इंच तक बर्फ गिरी।   कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी श्रीनगर में 8 इंच तक बर्फबारी हुई, जबकि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में बर्फ की मोटी परत जम गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कुल्लू में 10 से 15 इंच बर्फ गिरी। शिमला के कुफरी, नारकंडा और मनाली के पास कोठी गांव में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही।   उत्तराखंड और अन्य इलाके भी सफेद चादर में लिपटे उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मसूरी, चकराता...
प्रधानमंत्री मोदी ने 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा – ‘भारत पर बढ़ रहा है दुनिया का भरोसा’
Natioanal

प्रधानमंत्री मोदी ने 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा – ‘भारत पर बढ़ रहा है दुनिया का भरोसा’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।   पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 आपके जीवन में नई खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “देश की युवाशक्ति के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि देश-दुनिया में नए-नए अवसर बनें।”   प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत दुनिया की सबसे युवा अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और पिछले एक दशक में जीडीपी को दोगुना करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी निवेश, डिफेंस, दवाइयाँ, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।  ...
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज
Natioanal

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज

  नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की है। पन्नू पर आरोप है कि उन्होंने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में अशांति फैलाने की धमकी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए।   पुलिस के अनुसार, पन्नू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने दावा किया कि “स्लीपर सेल” ने रोहिणी और डाबड़ी इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं। इसके अलावा उसने 26 जनवरी को प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोकने और पंजाब में रेलवे ट्रैक पर खालिस्तान के झंडे लगाने के लिए 111,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम भी घोषित किया।   FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 197, 152 और 61 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखी जा रही ह...
Natioanal

बांग्लादेश से भारत में सुपारी की तस्करी नाकाम, इंडियन कोस्ट गार्ड ने 52 बैग जब्त किए

    नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने बांग्लादेश से भारत में हो रही सुपारी की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ICG स्टेशन फ्रेजरगंज की टीम ने 22 जनवरी 2026 को सूचना मिलने के बाद तस्करी में इस्तेमाल हो रही इंडियन फिशिंग बोट (IFB) “लक्ष्मीनारायण” को पकड़ लिया।   बोर्डिंग टीम ने नाव की तलाशी लेने पर 50-50 किलो के 52 बैग सुपारी बरामद किए, जिनका कुल वजन 2,600 किलो था। पकड़ी गई बोट को फ्रेजरगंज ले जाकर बेनफिश फिशिंग जेटी पर खड़ा किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोस्टल पुलिस स्टेशन, फ्रेजरगंज को सौंप दिया गया।   ICG ने कहा कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई और इससे बांग्लादेश से भारत में हो रही तस्करी पर बड़ा झटका लगा है।...