कॉकरोच ने कर दिया है परेशान? शिप्रा राय का देसी नुस्खा कर देगा कमाल, घर के आसपास भी नहीं फटकेंगे तिलचट्टे
नई दिल्ली। किचन में इधर-उधर दौड़ते कॉकरोच हर गृहिणी के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। ये न सिर्फ देखने में घिनौने लगते हैं, बल्कि अपने साथ कई खतरनाक कीटाणु और संक्रमण भी लाते हैं, जो खाना दूषित कर सकते हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल स्प्रे जहां एक ओर सेहत के लिए हानिकारक हैं, वहीं दूसरी ओर उनका असर भी ज्यादा देर नहीं टिकता।
ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चित गृहिणी शिप्रा राय ने एक ऐसा घरेलू उपाय बताया है, जो पूरी तरह नेचुरल, सस्ता और बेहद असरदार है। उनका दावा है कि इस घर पर बने स्प्रे के इस्तेमाल से कॉकरोच न सिर्फ भाग जाएंगे, बल्कि वापस लौटकर भी नहीं आएंगे।
🧄 लहसुन और प्याज की तेज गंध – कॉकरोच का सबसे बड़ा दुश्मन
कॉकरोच की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है, और यही उनकी कमजोरी भी है।शिप्रा राय के नुस्खे के मुताबिक, एक बड़ा प्याज काट लें और 8-10 लहसुन की कलियां छील लें। इन दोनों को मिक्सर ...










