‘तारक मेहता…’ के स्टार्स ने पहले भी साथ किया काम, गोकुलधाम परिवार बनने से पहले की यादें
मुंबई: लंबे समय से टीवी पर हिट कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का पसंदीदा रहा है। गोकुलधाम परिवार के सितारे तो अब बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कलाकारों में से कई टीवी और थिएटर में पहले भी एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं?
मंदार चंदवादकर और सोनालिका जोशी
मंदार और सोनालिका पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से साथ काम कर रहे हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की शुरुआत मराठी नाटकों और टीवी शोज से हुई थी। सोनालिका ने ही ‘तारक मेहता…’ के लिए मंदार का नाम सुझाया था, जो अब गोकुलधाम सोसाइटी की पसंदीदा जोड़ी बन चुके हैं।
दिलीप जोशी और अमित भट्ट
पिता-बेटे की जोड़ी दिलीप जोशी और अमित भट्ट पहले कॉमेडी शो ‘एफआईआर’ में साथ नजर आ चुके हैं। तन्मय वेकारिया भी इस शो में दोनों के साथ काम कर चुके हैं।
घनश्याम नायक और राकेश बेदी
दिग्गज अभिनेता घनश्याम नायक और राकेश बेद...










