‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत, ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ के लिए मुश्किलें बढ़ीं
मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित ‘धुरंधर’ फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं और एडवांस बुकिंग में धूम मच गई है। रणवीर सिंह की इस मल्टीस्टारर स्पाई-एक्शन-थ्रिलर ने सीमित रोलआउट के बावजूद पहले 24 घंटों में 9,274 टिकट बेचकर 46.02 लाख रुपये की कमाई की है। ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.99 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है और बड़े शहरों में PVR-INOX सहित कई सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में प्री-बुकिंग तेजी से शुरू हो चुकी है। सोमवार सुबह तक 2,313 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी थी, जो शाम तक दोगुनी होने की संभावना है।
‘धुरंधर’ की कास्ट और विशेषताएँ
साल के अंतिम महीने में बॉलीवुड को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और रजत बेदी जैसे कलाकार है...










