‘घूसखोर पंडत’ विवाद: FWICE ने नीरज पांडे को दी चेतावनी, कहा- टाइटल बदलो वरना बायकॉट
मुंबई: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर विवाद बढ़ गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे और उनके प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे फिल्मवर्क्स को चेतावनी दी है कि यदि फिल्म का टाइटल तुरंत नहीं बदला गया तो FWICE और इसके संबद्ध संघों के सदस्य फिल्म और प्रोडक्शन हाउस का बायकॉट करेंगे।
FWICE ने यह भी कहा कि फिल्म का टाइटल किसी खास समुदाय और उनकी पारंपरिक आजीविका के प्रति अपमानजनक है। फेडरेशन ने इंडस्ट्री के प्रमुख संस्थानों जैसे इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, अमेज़न, नेटफ्लिक्स और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार को भी पत्र लिखकर दखल देने की अपील की है।
पत्र में क्या कहा गया:FWICE ने कहा कि 'घूसखोर पंडत' टाइटल भावनाओं को ठेस पहुँचाने, गलतफहमी फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की क्षमता रखता है...










