Saturday, February 7

‘हमारे घर पर भगवान नहीं’, श्रुति हासन ने खोली पर्सनल लाइफ की बातें, कमल हासन को धर्म और टैटू से नफरत

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में अपने परिवार और पर्सनल जीवन को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बातें की। उन्होंने बताया कि उनका परिवार नास्तिक और गैर-धार्मिक है। उनके घर पर भगवान का कोई स्थान नहीं है और उनके घर में मंगलवार को नॉन-वेज न खाने का कोई नियम नहीं है।

This slideshow requires JavaScript.

श्रुति हासन ने कहा, “हम नास्तिक, गैर-धार्मिक परिवार में बड़े हुए हैं। हमारे घर पर भगवान नहीं थे और न ही ये जरूरी था कि हमें मंगलवार को नॉन-वेज खाना नहीं खाना। धर्म और भगवान का कॉन्सेप्ट तो हमारे लिए था ही नहीं। इसलिए शायद बचपन से मेरे मन में ये बात बैठ गई कि कला ही भगवान है।”

कमल हासन को पसंद नहीं टैटू और ज्योतिष
श्रुति ने यह भी बताया कि उनके पिता कमल हासन ज्योतिष और टैटू जैसी चीजों को पसंद नहीं करते। “अगर आप पापा से एस्ट्रोलॉजी के बारे में बात करेंगे तो वो कहेंगे भाग जाओ। वह बहुत क्रिएटिव और प्रैक्टिकल हैं। मुझे लगता है कि पापा भगवान के बच्चे हैं।”

बचपन और परिवार की खास बातें
श्रुति ने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका परिवार कभी स्कूल नहीं गया, इसलिए उन्हें बच्चों की पढ़ाई की आदतों का पता नहीं था। उन्होंने बताया, “मैं इंग्लिश मीडियम स्कूल जाती थी, इसलिए लंबे समय तक मेरी तमिल कमजोर रही। हमारे माता-पिता स्कूल नहीं गए थे, इसलिए हमें सामान्य बचपन का अनुभव नहीं मिला। हम फिल्म सेट पर बड़े हुए।”

विक्का और पूर्वजों का प्रभाव
श्रुति ने अपनी आस्था के बारे में भी खुलकर कहा, “हमारी जो पूर्वज थीं, वो महिलाएं थीं। इसलिए मैं विक्का और मूर्तिपूजा में यकीन करती हूं। हम चुड़ैलों की पोतियां हैं, जिन्हें जलाया नहीं जा सका। मुझे महसूस होता है कि मेरी रगों में उनका खून है।”

श्रुति हासन ने इस इंटरव्यू में यह भी साझा किया कि उनके घर में धार्मिक नियमों या रीति-रिवाजों का कोई दबाव नहीं था, और उनका परिवार हमेशा व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कला को महत्व देता रहा।

Leave a Reply