Saturday, February 7

‘कल्कि संभल’ फिल्म विवाद: मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क को कानूनी नोटिस, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: अमित जानी की नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ को लेकर विवाद तेज हो गया है। प्रोडक्शन कंपनी जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने वरिष्ठ धार्मिक नेता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क को कानूनी नोटिस भेजा है। कंपनी का आरोप है कि मौलाना ने फिल्म की वैध शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से धमकी और डराने वाले बयान दिए, जिससे फिल्म यूनिट में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हुई।

This slideshow requires JavaScript.

फिल्म ‘कल्कि संभल’, 1978 के संभल दंगों पर आधारित है। इसके पोस्टर में विजय राज और महेश मांजरेकर नजर आए थे। प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया कि फिल्म का निर्माण सभी कानूनी अनुमति और सरकारी लाइसेंस के तहत किया जा रहा है।

कानूनी नोटिस में क्या कहा गया:
कंपनी ने नोटिस में मौलाना से 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने, अपने सभी बयान वापस लेने, और भविष्य में फिल्म की शूटिंग या निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न डालने का बिना शर्त आश्वासन देने की मांग की है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के भीतर इन शर्तों का पालन नहीं होने पर कानूनी, दीवानी और संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, कंपनी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 50 लाख रुपए जमा करने की भी मांग रखी है।

फिल्म की जानकारी:
‘कल्कि संभल’ में दो विलेन — अब्बाजान और भाईजान — और संभल के एसपी का किरदार निभाने वाले अर्जुन बिश्नोई हैं। इस फिल्म का निर्देशन भरत श्रीनेत कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज़ होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

प्रोडक्शन कंपनी का कहना है कि 1978 के दंगों पर फिल्म बनाना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है और इसे रोकने के किसी भी प्रयास को संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।

Leave a Reply