Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

सेलिना जेटली ने UAE में नजरबंद भाई के लिए मोदी से की मदद की अपील: ‘मैं तो सिर्फ उनकी बेटी, काम तो उन्होंने किया’

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली पिछले कई महीनों से अपने भाई मेेजर विक्रांत जेटली (रिटायर्ड) के लिए आवाज उठाती रही हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नजरबंद हैं। हाल ही में अदालत ने विदेश मंत्रालय (MEA) को उनके लिए कानूनी सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया, जिससे सेलिना को उम्मीद की एक किरण दिखाई दी।

This slideshow requires JavaScript.

सेलिना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हस्तक्षेप करने और अपने भाई को जल्द वापस लाने की अपील की। रुंधी आवाज में भावनात्मक रूप से उन्होंने कहा, “मैं तो सिर्फ उनकी बेटी हूं, काम तो उन्होंने किया है, लेकिन बहुत गर्व की बात है।”

भाई के लिए कानूनी लड़ाई
UAE की कानूनी फर्म ‘खालिद अलमर्री पार्टनर्स एंड एडवोकेट्स’ अब विक्रांत जेटली का केस लड़ रही है। फर्म ने विक्रांत से मिलने और हिरासत के कारण जानने के लिए मुलाकात की तारीख तय की है। सेलिना ने कहा कि यह कदम क्लैरिटी और जरूरी कार्रवाई में मदद करेगा।

सेलिना की भावनाएँ और परिवार की फौजी विरासत
सेलिना ने अपने परिवार की कई पीढ़ियों की सैन्य सेवा का ज़िक्र करते हुए बताया कि उनके पिता ने 1971 की युद्ध में सेवा की और उनके दादा 1962 के युद्ध वेटरन हैं। उन्होंने कहा, “मेरे लिए शायद ये लड़ाई लड़ना लिखा था। मेरा भाई खुद बोल नहीं सकता था और मैं जानती थी कि चुप रहने से उसकी कमजोरी और बढ़ जाएगी।”

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भाई विक्रांत को अगवा किए जाने के 17 महीने बाद भी कानूनी प्रतिनिधित्व केवल उनकी याचिका के जरिए मिल रहा है। सेलिना ने यह भी कहा कि यह अब केवल व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि विदेशों में भारतीय सैनिकों और वेटरन्स के अपहरण का यह तरीका राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी बन सकता है।

भाई को नजरबंद क्यों रखा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत जेटली को जासूसी मामले में UAE में गिरफ्तार किया गया है। वे MATITI ग्रुप में कार्यरत थे, जो ट्रेडिंग, कंसल्टेंसी और रिस्क मैनेजमेंट सर्विस से जुड़ी फर्म है। विक्रांत पर UAE की राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर मामलों से जुड़े आरोप हैं, लेकिन मामले की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

सेलिना जेटली का यह संघर्ष न केवल उनके भाई के लिए है, बल्कि फौजियों और वेटरन्स के अधिकारों और सुरक्षा के लिए भी एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply