दुबई, कुवैत और सऊदी अरब में नौकरी का सपना? इन 5 स्किल वाले लोगों की है सबसे ज्यादा डिमांड
नई दिल्ली: विदेश में नौकरी करना कई भारतीयों का सपना होता है। इस बार खाड़ी के देश—जैसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब और कुवैत—भारतीय वर्कर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। लेकिन डिजिटलाइजेशन और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के चलते इन देशों ने कुछ खास स्किल वाले प्रोफेशनल्स की जरूरत बढ़ा दी है।
GCC देशों में सबसे ज्यादा डिमांड वाली 5 स्किल्स:
1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंगसऊदी अरब, कतर और UAE में AI इंजीनियर्स और मशीन लर्निंग प्रोफेशनल्स की मांग बहुत अधिक है। फाइनेंस, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक और सरकारी सेक्टर्स में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
2. डेटा एनालिटिक्स और डेटा साइंसनिर्णय लेने और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए डेटा एनालिटिक्स और डेटा साइंस प्रोफेशनल्स की जरूरत हर जगह महसूस की जा रही है। GCC देशों में इस क्षेत्र में विशेषज्ञों की कमी के कारण भर्ती की संभावनाएं ब...










