

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) छात्रों के लिए खास स्पेशल मॉड्यूल तैयार कर रहा है, जिससे पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित न रह जाए। अब तक 19 मॉड्यूल्स जारी किए जा चुके हैं, जो देश की प्रगति, उपलब्धियों और योजनाओं को आम बोलचाल की भाषा में समझाते हैं।

एनसीईआरटी का उद्देश्य छात्रों को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम, खेल उपलब्धियां, डिजिटल शक्ति, आर्थिक विकास, सामाजिक जागरूकता और संस्कृति से जोड़ना है। ये मॉड्यूल शिक्षा को सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि राष्ट्र, समाज और जीवन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
NCERT के 19 स्पेशल मॉड्यूल्स की सूची:
India- अ राइजिंग स्पेस पावर – भारत की अंतरिक्ष शक्ति और स्पेस कार्यक्रमों की जानकारी
चंद्रयान उत्सव
संविधान दिवस
जी-20
ऑपरेशन सिंदूर
विभाजन विभीषिका
भारत में सहकारिता
एक पेड़ मां के नाम
विरासत और विकास
एशियन गेम्स में भारत की खेल उपलब्धियां
कोविड-19
स्वच्छता
भारत- मदर ऑफ डेमोक्रेसी
भारत की डिजिटल शक्ति
भारत आर्थिक शक्ति
विकसित भारत
नारी शक्ति वंदन
नए कानून-2023
बिरसा मुंडा
छात्रों के लिए लाभ:
भारतीय त्योहारों के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को सरल भाषा में समझाया जाएगा।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष मॉड्यूल भी तैयार किया गया है।
नशा और तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मॉड्यूल में जानकारी दी जाएगी।
सीनियर अधिकारी का बयान:
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव आए हैं। नए स्पेशल मॉड्यूल छात्रों को मैकाले की मानसिकता से बाहर निकालकर, राष्ट्र और समाज से जोड़ेंगे। ये मॉड्यूल पढ़ाई को रोचक, जागरूक और व्यावहारिक बनाएंगे।”
एनसीईआरटी के ये स्पेशल मॉड्यूल छात्रों को न केवल पढ़ाई में मदद करेंगे, बल्कि उन्हें देश के विविध पहलुओं से परिचित कराते हुए भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी योगदान देंगे।


