Sunday, March 15

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: एज लिमिट में छूट के साथ आवेदन शुरू

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इच्छुक युवा जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा समेत कई पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू हो गई है।

This slideshow requires JavaScript.

सबसे बड़ी खबर यह है कि आयु सीमा में राहत दी गई है। अब 22 वर्ष तक के कैंडिडेट्स भी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती निकाय भारतीय सेना
पद अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन/सोल्जर फार्मा/जेसीओ धार्मिक शिक्षक
आवेदन शुरू 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति: 250 रुपये
अग्निवीर परीक्षा तिथि 1-15 जून 2026
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (CEE), फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल, फाइनल मेरिट लिस्ट
हाइट GD/टेक्निकल/ट्रेड्समैन: 170 सेमी, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: 162 सेमी, सीना: 77 सेमी ± 5 सेमी

योग्यता

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी: 10वीं पास, न्यूनतम 45% अंक, उम्र 17.5–22 वर्ष।

  • अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं साइंस (फिजिक्स/मैथ/इंग्लिश) में न्यूनतम 50% अंक, उम्र 17.5–22 वर्ष।

  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: 12वीं किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंक, इंग्लिश और मैथ/अकाउंट्स/बुककीपिंग में 50% अंक।

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन: 10वीं/8वीं पास, 5 बेसिक सब्जेक्ट में 33% अंक।

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला मिलिट्री पुलिस): 10वीं पास न्यूनतम 45% अंक।

  • सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट: 12वीं साइंस, फिजिक्स/केमिस्ट्री/बायोलॉजी/इंग्लिश में न्यूनतम 50% अंक।

  • सिपाही फार्मा: 12वीं पास + डी फार्मा 55% या बी फार्मा 50% + स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड।

  • जेसीओ धार्मिक शिक्षक: संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा।

आयु सीमा

  • अग्निवीर GD/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन: 17.5–22 वर्ष (जन्मतिथि 1 जुलाई 2005–1 जुलाई 2009)

  • सोल्जर टेक्निकल: 17.5–23 वर्ष (1 जुलाई 2004–1 जुलाई 2009)

  • सिपाही फार्मा: 19–25 वर्ष

  • जेसीओ धार्मिक शिक्षक: 24–25 वर्ष (आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार)

Leave a Reply