Friday, February 13

भारतीय सेना में NCC वालों के लिए नई भर्ती: सीधे लेफ्टिनेंट बनें, कोई एग्जाम नहीं

भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम-124 (अक्टूबर 2026) के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में स्कूल और कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का हिस्सा रहे उम्मीदवार सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्त हो सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी रिटन एग्जाम से गुजरना नहीं पड़ेगा।

This slideshow requires JavaScript.

भर्ती की मुख्य जानकारियाँ

  • भर्ती निकाय: भारतीय सेना (Indian Army)

  • एंट्री: NCC स्पेशल एंट्री स्कीम-124, शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष/महिला)

  • पदों की संख्या: 76 (पुरुष-70, महिला-06)

  • आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 16 मार्च 2026

  • आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को 19-25 वर्ष

  • कौन अप्लाई कर सकता है: अविवाहित पुरुष/महिला स्नातक

  • चयन प्रक्रिया: एप्लीकेशन → शॉर्टलिस्टिंग → एसएसबी → मेडिकल → मेरिट लिस्ट → जॉइनिंग लेटर

  • एसएसबी शॉर्टलिस्टिंग: मई 2026 के पहले सप्ताह

  • प्री-कमिशन ट्रेनिंग अकादमी: अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई

  • ट्रेनिंग की अवधि: 49 हफ्ते

  • ट्रेनिंग के दौरान सैलरी: ₹56,100 प्रति माह

  • कमीशन के बाद रैंक: लेफ्टिनेंट

  • CTC: लगभग ₹17-18 लाख प्रति वर्ष

योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। फाइनल ईयर के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते डिग्री कोर्स शुरू होने तक पूरी हो गई हो।

  • NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट अनिवार्य।

  • NCC सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम 2-3 साल की सेवा।

  • NCC C सर्टिफिकेट एग्जाम में कम से कम बी ग्रेड

सेवा और प्रशिक्षण

  • नियुक्ति के बाद अधिकारी 10 साल तक सेवा कर सकते हैं। सेवा बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध है।

  • सेवा के दौरान कुछ मामलों में सिविल नौकरी, हायर एजुकेशन, या बिजनेस के कारण छुट्टी लेने की अनुमति।

  • प्री-कमिशन ट्रेनिंग में 2.4 किमी दौड़, पुश-अप्स, स्क्वाट्स, लंजेस और तैराकी जैसी शारीरिक क्षमताएँ जाँची जाएँगी।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply