REET Mains Exam 2026 LIVE: रीट मेन्स पहले दिन का पेपर खत्म, छात्र रहे सतर्क
राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की रीट मेन्स परीक्षा आज 17 जनवरी 2026 से शुरू हुई। पहले दिन का लेवल-1 (सामान्य विषय) प्राइमरी टीचर का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संपन्न हुआ। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बताया कि पेपर का लेवल सामान्य था और छात्र अब तक की तैयारी के अनुसार अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
पेपर में खास सवाल:
कथन-निष्कर्ष (Statement-Conclusion) जैसे सवालों ने कई छात्रों को उलझाया।
हिन्दी के सवालों में समास, संधि विच्छेद, क्रिया, विशेषण और मुहावरे शामिल थे।
मिलान (Matching) वाले सवालों ने छात्रों का ध्यान खींचा।
कल का पेपर:
18 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक लेवल-2 (उच्च प्राथमिक) साइंस और मैथ का पेपर होगा।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और तैयारी टिप्स:
अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर निश्चित समय से 2 घं...










