
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। प्रवेश पत्र jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ–साथ सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एनटीए के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। 21 जनवरी 2026 को होने वाले पेपर-1 (B.E/B.Tech) के लिए हॉल टिकट 17 जनवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।
डाउन्लोड कैसे करें?
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज के पब्लिक नोटिस और लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में “JEE Main एडमिट कार्ड जारी” लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन पेज खुलने पर एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा का शेड्यूल
- 21 जनवरी 2026: पेपर-1 (B.E/B.Tech)
- 22 जनवरी 2026: पेपर-1 (B.E/B.Tech)
- 23 जनवरी 2026: पेपर-1 (पश्चिम बंगाल को छोड़कर)
- 24 जनवरी 2026: पेपर-1
- 28 जनवरी 2026: पेपर-1
- 29 जनवरी 2026: पेपर-2 ए और 2 बी (B.Arch, B.Planning)
परीक्षा का समय
- पेपर-1 दो शिफ्ट्स में होगा: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
- पेपर-2 एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
पूर्व सूचना: सिटी स्लिप जारी
एनटीए ने 8 जनवरी को जेईई मेन सिटी स्लिप भी जारी की थी। इसमें छात्रों को परीक्षा के शहर की जानकारी दी गई है। परीक्षा भारत और विदेश के कुल 15 शहरों में आयोजित होगी।
जेईई मेंस क्या है?
जेईई (Joint Entrance Examination) एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में B.E, B.Tech, B.Arch और B.Planning कोर्स में प्रवेश मिलता है। आईआईटी में एडमिशन के लिए भी यह पहला चरण है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय सभी डिटेल्स सही ढंग से चेक करें और परीक्षा से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।