
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर (ITI Training Officer) के 1120 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी:
- भर्ती निकाय: MPESB, भोपाल
- पद का नाम: आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर (ITI Training Officer)
- पदों की संख्या: 1120+
- आवेदन की शुरूआत: 17 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
- आवेदन में सुधार की तारीख: 17 जनवरी – 5 फरवरी 2026
- परीक्षा तिथि: 27 फरवरी 2026 से शुरू
- आयु सीमा: 18–40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
- सैलरी: ₹32,800 – ₹1,14,800 प्रति माह
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस
योग्यता:
- हाई स्कूल या समकक्ष + संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT (ITI)/NAC (अप्रेंटिस) परीक्षा उत्तीर्ण या हाई स्कूल + 2 साल का डिप्लोमा।
- AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/पॉलीटेक्निक से संबंधित विषय में स्नातक/डिप्लोमा।
- ट्रेनिंग ऑफिस स्टेनो (अंग्रेजी) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर, 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड वाले इंग्लिश स्टेनोग्राफी डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले MP Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन करें और प्राप्त पंजीकरण संख्या व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, लेटेस्ट फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फाइनल प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹500
- SC/ST/OBC/EWS/निःशक्त अभ्यर्थी: ₹250
- बैकलॉग सीधी भर्ती: शुल्क नहीं
- कियोस्क शुल्क: ₹60, पोर्टल शुल्क: ₹20
भर्ती नोटिफिकेशन और ऑनलाइन अप्लाई लिंक के लिए उम्मीदवार MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026 की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
