Monday, April 6

Education

2026 में अमेरिका की 7 Ivy League यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस मुफ्त, शर्तों के साथ मिलेगा मौका
Education

2026 में अमेरिका की 7 Ivy League यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस मुफ्त, शर्तों के साथ मिलेगा मौका

    अमेरिका की Ivy League यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती हैं। इन संस्थानों में पढ़ाई बेहद प्रतिष्ठित होने के साथ-साथ बहुत महंगी भी है। लेकिन 2026 में कुछ खुशखबरी आई है। 7 Ivy League यूनिवर्सिटीज ने ट्यूशन फीस मुफ्त करने का ऐलान किया है। कुछ मामलों में हॉस्टल और खाने का खर्च भी यूनिवर्सिटी उठाएगी।   इन यूनिवर्सिटीज में मुफ्त पढ़ाई के विकल्प   प्रिंसटन यूनिवर्सिटी   परिवार की सालाना आय 1.50 लाख डॉलर (लगभग 1.37 करोड़ रुपये) या कम होने पर ट्यूशन और रहने-खाने का खर्च मुफ्त। आय 2.50 लाख डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) या कम होने पर ट्यूशन फीस मुफ्त, लेकिन हॉस्टल खर्च खुद उठाना होगा।   हार्वर्ड यूनिवर्सिटी   आय 1 लाख डॉलर (लगभग 92 लाख रुपये) या कम: ट्यूशन और रहने-खाने का खर्च मुफ्त। आय 2 लाख डॉलर (लगभग 1.83 ...
24 नए कोर्स और 42,000+ सीटें: 2 फरवरी से शुरू होंगे आईपी यूनिवर्सिटी में एडमिशन
Education

24 नए कोर्स और 42,000+ सीटें: 2 फरवरी से शुरू होंगे आईपी यूनिवर्सिटी में एडमिशन

    गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू करने की घोषणा की है। इस साल यूनिवर्सिटी 24 नए कोर्स पेश कर रही है और अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट एवं पीएचडी में कुल 42,735 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।   एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल-मई में होंगे एंट्रेंस टेस्ट कई राष्ट्रीय स्तर के स्कोर जैसे CAT, NEET, CLAT, NIMCET, CEED, CMAT पर आधारित होंगे। कुछ कोर्सेज के लिए यूनिवर्सिटी अपना कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) अप्रैल-मई में आयोजित करेगी। बीटेक में सीटें CUET के माध्यम से भी भरी जाएंगी। रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये तय की गई है।   वीसी ने बताया पिछले साल का रिकॉर्ड वीसी प्रो. महेश वर्मा के अनुसार, पिछले साल 35,000 से अधिक छात्रों को एडमिशन मिला, जिसमें 10,000 से अधिक बीटेक छात्रों ने प्रवेश लिया। 85% सीटें दिल...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने CBSE 12वीं को मान्यता दी, भारतीय छात्रों के लिए आसान होगा एडमिशन
Education

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने CBSE 12वीं को मान्यता दी, भारतीय छात्रों के लिए आसान होगा एडमिशन

    ब्रिटेन की प्रतिष्ठित और प्राचीन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए CBSE बोर्ड की 12वीं की क्वालिफिकेशन को मान्यता देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। इस कदम से भारतीय छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी में प्रवेश आसान हो जाएगा और उन्हें कई महंगे और जटिल टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं होगी।   कैम्ब्रिज-इंडिया रिसर्च हब का होगा उद्घाटन भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने 'कैम्ब्रिज-इंडिया सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज' (CAS) नामक रिसर्च हब लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस केंद्र का फोकस इनोवेशन, रिसर्च और लर्निंग पर होगा और यह भारत तथा यूनिवर्सिटी के बीच रिसर्च और शिक्षा का पुल बनकर काम करेगा।   कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की वाइस-चांसलर डेबोरा प्रेन्टिस ने कहा, "CAS भारत के सर्वश्रेष्ठ रिसर्चर्स और इनोवेटर्स के साथ सहयोग स्थ...
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के 2012 के नियमों को फिर से किया लागू   नए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर अंतरिम रोक, जाति-आधारित भेदभाव की अस्पष्ट परिभाषा पर जताई चिंता
Education

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के 2012 के नियमों को फिर से किया लागू नए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर अंतरिम रोक, जाति-आधारित भेदभाव की अस्पष्ट परिभाषा पर जताई चिंता

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने विशेष अधिकारों (अनुच्छेद 142) का प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, रेगुलेशंस 2012’ को अस्थायी रूप से फिर से लागू करने का निर्देश दिया है।   क्यों लगाई गई नए नियमों पर रोक   शीर्ष अदालत ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा (क्लॉज 3C) स्पष्ट नहीं है। इस अस्पष्टता के कारण भविष्य में इन प्रावधानों के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने 2012 के पुराने नियमों को अंतरिम रूप से प्रभावी रखने का फैसला किया।   क्या है यूजीसी का 2012 का नियम   यूजीसी ने 17 सितंबर 2012 को देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने और...
यूजीसी का विरोध पहली बार नहीं, 15 साल में कई बार विवादों में घिरा आयोग
Education

यूजीसी का विरोध पहली बार नहीं, 15 साल में कई बार विवादों में घिरा आयोग

    यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) एक बार फिर अपने नए नियमों को लेकर विवादों में है। बीते दो सप्ताह से देशभर में यूजीसी के नए ‘इक्विटी रेगुलेशंस 2026’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब यूजीसी के फैसलों पर सवाल उठे हों। पिछले 15 वर्षों में यूजीसी से जुड़े कम से कम 10 बड़े विवाद सामने आ चुके हैं, जिनमें कई मामलों में आयोग को अपने फैसले वापस लेने पड़े, तो कई बार सुप्रीम कोर्ट ने उसके नियमों को वैध ठहराया।   यूजीसी की स्थापना 28 दिसंबर 1953 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी। नवंबर 1956 में संसद द्वारा पारित यूजीसी अधिनियम के तहत इसे वैधानिक दर्जा मिला। देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में मान्यता, नियमन और छात्रों के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी यूजीसी पर है, लेकिन इसके कई फैसले समय-समय पर विवादों का कारण बने हैं।  ...
सरकारी बैंक में डिप्टी मैनेजर की भर्ती, ₹85 हजार तक बेसिक सैलरी
Education

सरकारी बैंक में डिप्टी मैनेजर की भर्ती, ₹85 हजार तक बेसिक सैलरी

    सरकारी बैंक में उच्च पद पर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एग्जिम बैंक (India Exim Bank) ने डिप्टी मैनेजर (बैंकिंग ऑपरेशंस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।   बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो फरवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है।   योग्यता और आयु सीमा   डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम ग्रेजुएशन (कम से कम 3 वर्ष) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही MBA/PGDBA/PGDBM/MMS (फाइनेंस/...
करोड़ों की कमाई और सफल करियर के बाद भी खालीपन   यूरोप में नौकरी की हकीकत से भारतीय टेक प्रोफेशनल ने कराया रूबरू
Education

करोड़ों की कमाई और सफल करियर के बाद भी खालीपन यूरोप में नौकरी की हकीकत से भारतीय टेक प्रोफेशनल ने कराया रूबरू

    विदेश में नौकरी और बेहतर जीवन की चाह में हर साल लाखों भारतीय यूरोप और अमेरिका का रुख करते हैं। बेहतर सैलरी, शानदार वर्क-लाइफ बैलेंस और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर जाने वाले कई लोग आर्थिक रूप से सफल भी हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो तमाम उपलब्धियों के बावजूद भीतर से खुद को अधूरा महसूस करते हैं। यूरोप में काम कर चुके एक भारतीय टेक प्रोफेशनल की कहानी इसी सच्चाई को सामने लाती है।   यूरोप के वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए मशहूर देश नीदरलैंड में करीब 30 साल तक काम करने वाले एक 59 वर्षीय भारतीय टेक वर्कर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी आपबीती साझा की है। उसने अपनी पोस्ट का शीर्षक रखा— “यूरोप में आईटी सेक्टर में तीन दशकों के अनुभव ने मेरे भीतर एक खालीपन छोड़ दिया।” इस पोस्ट में उसने विदेश में नौकरी की उस हकीकत को बयान किया है, जो अक्सर चमक-दमक के पीछे छिपी रह जाती ह...
इंग्लैंड के स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध   सरकार का सख्त निर्देश—कैलकुलेटर के तौर पर भी नहीं होगा इस्तेमाल
Education

इंग्लैंड के स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध सरकार का सख्त निर्देश—कैलकुलेटर के तौर पर भी नहीं होगा इस्तेमाल

  पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में इंग्लैंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब वहां के स्कूलों में छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय की नई गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि छात्रों को स्कूल समय के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग किसी भी उद्देश्य से करने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह कैलकुलेटर या रिसर्च के लिए ही क्यों न हो।   इंग्लैंड की शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिप्सन ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों को स्वयं मोबाइल-फ्री माहौल सुनिश्चित करना होगा। उनका कहना है कि मोबाइल फोन छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटकाते हैं और इससे उनकी शैक्षणिक प्रगति प्रभावित होती है। इसलिए पूरे स्कूल समय में मोबाइल फोन पर रोक जरूरी है।   हेड टीचर्स को भेजी गई चिट्ठी   बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन पर प्रतिबंध से जुड़ी सरकारी गाइडला...
91 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों के छात्रों को येल यूनिवर्सिटी में मुफ्त पढ़ाई का मौका
Education

91 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों के छात्रों को येल यूनिवर्सिटी में मुफ्त पढ़ाई का मौका

  अगर किसी छात्र के परिवार की सालाना आय 91 लाख रुपये से कम है, तो उसके लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित आईवी लीग यूनिवर्सिटी येल यूनिवर्सिटी में बिना ट्यूशन फीस के पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर है। येल यूनिवर्सिटी ने कम आय वाले परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए अपनी फाइनेंशियल एड पॉलिसी को और अधिक मजबूत किया है।   येल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 के फॉल इनटेक में बैचलर्स डिग्री में दाखिला लेने वाले उन छात्रों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख डॉलर (लगभग 91 लाख रुपये) से कम है। वहीं, जिन छात्रों के परिवार की आय 2 लाख डॉलर (करीब 1.82 करोड़ रुपये) से कम है, उनकी पूरी ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।   विदेशी छात्रों को भी मिलेगा लाभ   इस योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ सिर्फ अमेरिकी छात्रों तक सीमित नहीं है। येल यूनिव...
महाराष्ट्र में स्कूल 3 दिन बंद? सिर्फ आज की छुट्टी पक्की, अधिकारियों ने दिया अपडेट
Education

महाराष्ट्र में स्कूल 3 दिन बंद? सिर्फ आज की छुट्टी पक्की, अधिकारियों ने दिया अपडेट

    मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस बीच स्कूल स्टूडेंट्स और पेरेंट्स में यह कन्फ्यूजन फैल गई कि क्या तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।   मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को राज्य सरकार के सभी ऑफिस और स्कूल बंद रहेंगे। राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी भवनों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा, 28 से 30 जनवरी तक राज्य में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।   स्कूल बंदी को लेकर अधिकारी का अपडेट: महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सिर्फ 28 जनवरी के लिए छुट्टी घोषित की गई है। 29 और 30 जनवरी को स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे। अगर भविष्य में कोई बदलाव किया जाता है, तो उसकी जानकारी स्कूलों, शिक्षा विभाग की...