BTech IT और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग: जानिए कौन सा कोर्स आपके लिए सही है
टेक्नोलॉजी की दुनिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की महत्वपूर्ण भूमिका है। JEE परीक्षा के परिणाम आने के बाद अब छात्र BTech की विभिन्न शाखाओं में दाखिला लेने की तैयारी में हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि BTech IT और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में क्या अंतर है और कौन सा कोर्स आपके करियर के लिए सही रहेगा।
BTech IT क्या है?बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (BTech IT) चार साल का इंजीनियरिंग प्रोग्राम है। इसमें नेटवर्किंग, वेब टेक्नोलॉजी, IT इंफ्रास्ट्रक्चर, एप्लीकेशन डेटाबेस, कंप्यूटेशनल प्रोसेस और बिजनेस में कंप्यूटिंग एप्लीकेशन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। IT का फोकस कंप्यूटर सिस्टम और टेक्नोलॉजी के मैनेजमेंट पर होता है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्या है?सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग भी BTech की एक शाखा है, लेकिन यह विशेष रूप से सॉफ्टवेयर के डिजाइन, डेवलपमेंट और टेस्टिं...










