जानिए क्यों वीजा रिजेक्ट हो सकता है अगर नियम नहीं समझे
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पाना अब पहले से भी मुश्किल हो गया है। इसके पीछे कारण है ‘जेन्युइन स्टूडेंट रूल (Genuine Student Rule)’, जिसे ठीक से समझे बिना आवेदन करने पर वीजा रिजेक्ट हो सकता है।
क्या है Genuine Student Rule?ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में ‘Genuine Temporary Entrant (GTE)’ नियम को अपडेट करके इसे Genuine Student (GS) रूल में बदल दिया। इस नियम के तहत यह देखा जाता है कि कोई विदेशी छात्र सच में पढ़ाई के इरादे से ऑस्ट्रेलिया आ रहा है या सिर्फ वहां रहने की वजह से वीजा लेना चाहता है।
वीजा अधिकारियों की जांच:GS रूल के अनुसार वीजा अधिकारी यह जांचते हैं कि:
छात्र कौन सा कोर्स पढ़ेगा और क्यों।
यह कोर्स उसके करियर में कैसे मदद करेगा।
छात्र पहले किए गए कोर्स और करियर अनुभव के आधार पर नया कोर्स कैसे जुड़ा हुआ है।
एक भारतीय छात्र का मामला हाल ही में...










