Monday, February 2

आयकर विभाग में नौकरी 2026: टैक्स असिस्टेंट और MTS के पदों पर भर्ती, सैलरी ₹81,100 तक

 

This slideshow requires JavaScript.

गुजरात आयकर विभाग ने टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के प्रमुख विवरण:

पद: टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
पदों की संख्या: 46
आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
अंतिम तारीख: 21 फरवरी 2026
सैलरी:

टैक्स असिस्टेंट – पे लेवल-04 (₹25,500 – ₹81,100)
MTS – पे लेवल-01 (₹18,000 – ₹56,900)
आयु सीमा: टैक्स असिस्टेंट – 18 से 27 वर्ष, MTS – 18 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)

योग्यता:

टैक्स असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और डाटा एंट्री स्पीड 8,000 की।
MTS: 10वीं पास या समकक्ष योग्यता।
खेल बैकग्राउंड: आवेदन के लिए उम्मीदवार ने इंटरनेशनल, नेशनल, इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या खेलो इंडिया/यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया होना चाहिए। आवश्यक सर्टिफिकेट आवेदन में अपलोड करना अनिवार्य है।
रिक्तियां एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग, टेनिस, योगासन, स्विमिंग सहित कुल 17 खेलों में हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, जन्मतिथि, कैटेगिरी, खेलों की जानकारी, पता, आधार नंबर, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
डेक्लरेशन भरने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।

आयकर विभाग की इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार incometaxgujarat.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply