Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

MIT से डिग्री, लाखों का पैकेज पक्का! जॉब पाने में टॉप पर हैं यहां के स्टूडेंट्स

नई दिल्ली: अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में शुमार है। MIT अपने छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के साथ जॉब मार्केट के लिए पूरी तरह तैयार करता है, जिससे स्टूडेंट्स को नौकरी पाना आसान हो जाता है।

This slideshow requires JavaScript.

MIT के पूर्व छात्र नोबेल पुरस्कार विजेता, नेशनल मेडिकल ऑफ साइंस, मैकऑर्थर फेलो जैसे सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, MIT को एंप्लॉयर रेपुटेशन और एंप्लॉयमेंट आउटकम के मामले में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। इसका मतलब यह है कि कंपनियां यहां के ग्रेजुएट्स को टेक्निकल नॉलेज, समस्या सुलझाने की स्किल और क्रिटिकल थिंकिंग के आधार पर नौकरी देती हैं।

MIT स्टूडेंट्स को जॉब मिलना इतना आसान क्यों है?

  1. प्रैक्टिकल ट्रेनिंग: स्टूडेंट्स सिर्फ थ्योरी नहीं पढ़ते, बल्कि लैब्स और प्रोजेक्ट्स के जरिए असल दुनिया की समस्याओं को हल करना सीखते हैं।

  2. समस्या सुलझाने की काबिलियत: MIT के ग्रेजुएट्स को कठिन से कठिन टेक्निकल चुनौतियां भी हल करने में महारत हासिल है।

  3. मजबूत नेटवर्क: MIT का एलुमनाई नेटवर्क गूगल, अमेज़न, मैकेंजी जैसी बड़ी कंपनियों में फैला है, जो जॉब पाने में मदद करता है।

  4. इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप: यहां के कोर्सेज छात्रों को बिजनेस और टेक्नोलॉजी दोनों में दक्ष बनाते हैं। इससे स्टूडेंट्स न सिर्फ जॉब ढूंढते हैं, बल्कि अपनी कंपनी शुरू करने के लिए भी तैयार होते हैं।

  5. दुनियाभर में प्रतिष्ठा: MIT की वैश्विक रैंकिंग और नाम की वजह से यहां से मिलने वाली डिग्री का मूल्य बेहद अधिक है, जिससे इंटरव्यू पाना आसान होता है।

स्टूडेंट्स कितना पैकेज पा रहे हैं?

  • MIT से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों की औसतन सालाना सैलरी 1.45 लाख डॉलर (लगभग 1.33 करोड़ रुपये) है।

  • MBA ग्रेजुएट्स की औसतन सैलरी 1.58 करोड़ रुपये तक है।

  • 2025 में MIT से MBA करने वाले छात्रों को 270+ कंपनियों ने जॉब ऑफर किए।

  • सेक्टर वाइज: कंसल्टिंग (32%), टेक्नोलॉजी (23%), फाइनेंस (21%), हेल्थकेयर (8%)

विशेषज्ञों के अनुसार, MIT की शिक्षा और नेटवर्किंग क्षमता इस संस्थान के छात्रों को जॉब मार्केट में शीर्ष पर रखती है। इसलिए स्टूडेंट्स के लिए MIT से डिग्री पाना न सिर्फ शैक्षिक बल्कि करियर के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है।

Leave a Reply