Monday, February 2

झारखंड में ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती 2026: 40 साल तक के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं

 

This slideshow requires JavaScript.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर 29 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

भर्ती के प्रमुख विवरण:

पद का नाम: औषधि निरीक्षक (Drug Inspector)
वैकेंसी संख्या: 30
पद का प्रकार: स्थायी
सैलरी: PB-II, 9300-34800, ग्रेड वेतन ₹5400 (लेवल-09)
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹600, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ₹150

योग्यता:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी, पैरामेडिकल साइंस, क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में डिग्री।
18 महीने का मैन्युफैक्चरिंग या प्रयोगशाला अनुभव।
अनुसूची द में निर्दिष्ट फर्मों में कम से कम 3 साल का निरीक्षण अनुभव।
उम्र सीमा: 21 से 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर OTR सिस्टम के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही-सही भरना आवश्यक है। आवेदन के साथ सभी प्रमाण पत्रों, अनुभव पत्रों और निवास प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

ड्रग इंस्पेक्टर का कार्य:
ड्रग इंस्पेक्टर दवाओं की गुणवत्ता जांचते हैं। वे मेडिकल स्टोर, अस्पताल और दवा कंपनियों का निरीक्षण करते हैं, दवाओं के नमूने लैब में भेजते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि दवाइयाँ मानक के अनुसार हों।

अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार www.jpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

Leave a Reply