Monday, February 2

UGC NET 2025 Result एनटीए ने की घोषणा, दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट 4 फरवरी को हो सकता है

नई दिल्ली: जो उम्मीदवार UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा में बैठे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि यूजीसी नेट रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

परीक्षा का विवरण

  • एग्जाम तारीख: 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026

  • उपस्थित उम्मीदवार: लगभग 7.35 लाख

  • उपस्थिति प्रतिशत: 71-72%

  • सब्जेक्ट्स की संख्या: 80 से ज्यादा

  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन, दो शिफ्ट (सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे)

एनटीए ने सभी शिफ्ट के पेपर्स के लिए इक्वि-पर्सेंटाइल मेथड अपनाया, ताकि सभी उम्मीदवारों के स्कोर निष्पक्ष रूप से मर्ज किए जा सकें। रिजल्ट पर्सेंटाइल फॉर्मेट में जारी होगा, साथ ही अलग-अलग शिफ्ट के लिए रॉ और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स भी शामिल होंगे।

प्रोविजनल आंसर-की और आपत्तियां

एनटीए ने 14 जनवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। परीक्षार्थियों को 17 जनवरी 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला। प्राप्त आपत्तियों का एक्सपर्ट टीम ने निपटारा किया और उसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया

यूजीसी नेट के तीन कैटेगरीज

यूजीसी नेट परीक्षा तीन अलग कैटेगरीज के लिए आयोजित होती है:

  1. जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की एलिजिबिलिटी

  2. असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नियुक्ति

  3. PhD प्रोग्राम में एडमिशन

कैटेगरी 2 और 3 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अपने NET स्कोर का इस्तेमाल PhD एडमिशन के लिए कर सकते हैं। मार्क्स की वैलिडिटी रिजल्ट जारी होने की तारीख से एक साल तक रहेगी।

💡 नोट: रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की पुष्टि कर सकते हैं।

Leave a Reply