कनाडा में पढ़ाई: रहने-खाने पर कितना खर्चा होगा, स्टूडेंट किस बजट के साथ आएं? सरकार ने बताया
ओटावा। कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल करना हर साल हजारों भारतीय छात्रों का सपना होता है। हालांकि, सिर्फ ट्यूशन फीस भर देने भर से ही पढ़ाई पूरी नहीं होती। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट्स को कनाडा में पढ़ाई के लिए पर्याप्त फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी।
कनाडा में स्टूडेंट वीजा के लिए यह दिखाना जरूरी है कि आपके पास कम से कम 22,895 कनाडाई डॉलर (लगभग 15.35 लाख रुपये) हैं। इसे आप गारंटीड इंवेस्टमेंट सर्टिफिकेट (GIC) के जरिए साबित कर सकते हैं। यही राशि ट्यूशन फीस और सालभर के रहने-खाने का खर्च कवर कर सकती है।
कनाडा में रहने और खाने का मासिक खर्च:
रहने का खर्च: हॉस्टल में 500 से 2,000 डॉलर (लगभग 33,525–1.34 लाख रुपये)
खाने का खर्च: हॉस्टल में कैंटीन या प्राइवेट अपार्टमेंट में खुद खाना बनाने पर 240–480 डॉलर (लगभग 16,092–32,184 रुपये)
यूटिलिटी (इलेक्ट्रिसिटी/हीटिंग): लगभग 100 ...










