दीपक प्रकाश का औचक निरीक्षण: पंचायत भवन पहुंचते ही मचा हड़कंप
वैशाली: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने वैशाली जिले के देसरी प्रखंड में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आजमपुर पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन पर पहुंचे तो निर्माण में जुटे अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए।
मंत्री दीपक प्रकाश ने भवन की निर्माण सामग्री, दीवारों की मजबूती और अब तक हुई प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश
दीपक प्रकाश ने स्पष्ट किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तकनीकी त्रुटि या लापरव...










