मोतिहारी का सितारा सकीबुल गनी: 3 बैट और 3 शतक की कहानी के बाद Vijay Hazare Trophy में फिर चमका
मोतिहारी (बिहार): बिहार क्रिकेट के उभरते सितारे सकीबुल गनी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची के जेएससीए ओवल में खेली गई पारी में सकीबुल ने महज 32 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे।
रिकॉर्डतोड़ पारी और आक्रामक अंदाज
सकीबुल गनी का बल्ला शुरू से ही आग उगलता नजर आया। उनके आक्रामक शॉट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ ही सकीबुल बिहार क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।
3 बैट और 3 शतक की प्रेरक कहानी
सकीबुल गनी का जन्म 2 सितंबर 1999 को मोतिहारी में हुआ। उनके क्रिकेट सफर की सबसे दिलचस्प कहानी तब शुरू हुई जब फरवरी 2022 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू से पहले उनकी मां आसमा खातून ...










