आक्रांता के नाम पर नहीं चलेगा स्टेशन! बख्तियारपुर जंक्शन का नाम ‘मगध द्वार’ करने की मांग तेज
बिहार में बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलने की मांग अब आंदोलन का रूप लेती जा रही है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बिहारशरीफ से ‘परिवर्तन संदेश यात्रा’ निकाली गई। वाहनों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा के जरिए केंद्र और राज्य सरकार को बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलकर ‘मगध द्वार’ रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज भी बिहार की धरती पर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन का नाम बख्तियार खिलजी जैसे आक्रांता के नाम पर होना न केवल ऐतिहासिक चेतना के खिलाफ है, बल्कि प्रदेश की अस्मिता और जनभावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बख्तियार खिलजी वही आक्रांता था, जिसने विश्वविख्यात नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर भारत की हजारों वर्षों पुरानी ज्ञान परंपरा को आग...










