Thursday, March 12

Bihar

चुनावी हार के बाद मुकेश सहनी की पार्ट-टाइम राजनीति, अब नई रणनीति पर विचार
Bihar, Politics, State

चुनावी हार के बाद मुकेश सहनी की पार्ट-टाइम राजनीति, अब नई रणनीति पर विचार

  बिहार की राजनीति में करारी हार का सामना करने के बाद वीआईपी चीफ मुकेश सहनी फिलहाल कहीं और हैं। राजनीति में सक्रिय रहने के बजाय वे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने हार के बाद नई रणनीति और भूमिकाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है।   उप मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा चुनाव हारने के बाद मुकेश सहनी की राजनीति पर कई सवाल उठ रहे हैं। उनके बार-बार गठबंधन बदलने और पार्टी की दिशा बदलने वाले फैसलों ने उनकी विश्वसनीयता पर असर डाला है। कभी राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भागकर एनडीए ज्वाइन करना और कभी महागठबंधन में शामिल होना, इनके राजनीतिक सफर में उलझाव और बिरादरी के वोटों में बिखराव का कारण बना।   हार पर मुकेश सहनी की प्रतिक्रिया मुकेश सहनी ने हार के बाद कहा, “अभी बिहार में रहकर क्या करें। हम अगले तीन महीने इंतजार करेंगे, फिर सक्रियता से आयेंगे।” ...
बिहार: चिकन चिली विवाद में खूनी संघर्ष, युवक सरेआम चाकू से घायल
Bihar, State

बिहार: चिकन चिली विवाद में खूनी संघर्ष, युवक सरेआम चाकू से घायल

    बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडी गांव में चिकन चिली खाने को लेकर विवाद इतना भयंकर रूप ले लिया कि एक युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जबकि दूसरा युवक ईंट से घायल हुआ। घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया।   घटना का विवरण सोमवार की रात राजेश मांझी और उसके दोस्त गोपाल कुमार सहित तीन युवक घसियाडी गांव में चिकन चिली खा रहे थे। इसी दौरान 3-4 लोगों का एक समूह वहां आया और युवकों से विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया।   मारपीट के दौरान एक हमलावर ने राजेश मांझी पर ऑटोमेटिक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी जंघा और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना में एक अन्य युवक अमरकांत कुमार के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह भी घायल हो गया।  ...
तेज प्रताप यादव के खिलाफ बेउर थाने में शिकायत, संतोष रेणु ने जताया जान का खतरा
Bihar, Politics, State

तेज प्रताप यादव के खिलाफ बेउर थाने में शिकायत, संतोष रेणु ने जताया जान का खतरा

    जनशक्ति जनता दल में चल रहे आंतरिक विवाद ने अब सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप और कानूनी लड़ाई का रूप ले लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप यादव और पूर्व प्रवक्ता तथा माधव सेवा के अध्यक्ष संतोष रेणु यादव के बीच विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।   तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्हें धमकी दी गई और रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है और इसलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।   संतोष रेणु का पलटवार दूसरी ओर, संतोष रेणु यादव ने तेज प्रताप के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेउर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई। संतोष रेणु का कहना है, “मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। तेज प्...
बिहार में हरित ऊर्जा की ऐतिहासिक शुरुआत लखीसराय से घर-घर पहुँची ‘सरकारी सूरज’ की बिजली
Bihar, State

बिहार में हरित ऊर्जा की ऐतिहासिक शुरुआत लखीसराय से घर-घर पहुँची ‘सरकारी सूरज’ की बिजली

  बिहार ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। लखीसराय जिले के कजरा में राज्य का पहला सरकारी सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक चालू हो गया है। इसके साथ ही बिहार के घरों में अब ‘सरकारी सूरज’ से बनी बिजली पहुँचने लगी है। यह परियोजना न सिर्फ राज्य की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती देगी, बल्कि हरित और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।   ऊर्जा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कजरा सौर ऊर्जा संयंत्र से बिजली निकासी के लिए 132 केवी की संरचना लाइन और 100 एमवीए, 33/132 केवी क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक ऊर्जान्वित कर दिया गया है। इस संयंत्र से ग्रिड उपकेंद्र हवेली खड़गपुर और ग्रिड उपकेंद्र लखीसराय को जोड़ते हुए बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है।   ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक...
बिहार भूमि दस्तावेज अब घर बैठे! 1 जनवरी 2026 से पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
Bihar, State

बिहार भूमि दस्तावेज अब घर बैठे! 1 जनवरी 2026 से पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

  पटना: बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जमीन से जुड़े दस्तावेज पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार 1 जनवरी 2026 से भूमि अभिलेख पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रही है। नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए डिजिटल हस्ताक्षर युक्त, कानूनी रूप से मान्य भूमि दस्तावेज घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे।   ब्लॉक और सीओ ऑफिस के चक्कर अब नहीं बिहार सरकार के भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से यह सुविधा शुरू की जाएगी। अब तक जमीन के कागजात की प्रति लेने में 7 से 14 दिन तक का समय लगता था और स्टांप शुल्क, प्रशासनिक शुल्क व फॉर्म भरने की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और दस्तावेज कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होंगे। इन्हें अदालतों, बैंकों और अन्य संस्थानों में स्वीकार किया जाएगा।   कैसे काम करेग...
बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: 18 इनामी अपराधियों की सूची जारी, एसपी ने सार्वजनिक किया अपना मोबाइल नंबर
Bihar, State

बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: 18 इनामी अपराधियों की सूची जारी, एसपी ने सार्वजनिक किया अपना मोबाइल नंबर

  मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में जघन्य अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। जमानत के बाद फरार चल रहे 18 वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू करते हुए उनकी सूची सार्वजनिक कर दी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इन सभी अपराधियों पर इनाम घोषित करने के साथ-साथ आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है।   एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ये सभी आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद हैं। न्यायालय से जमानत मिलने के बावजूद न तो इन्होंने अदालत में हाजिरी दी और न ही पुलिस के समक्ष प्रस्तुत हुए। लगातार फरार रहकर ये आरोपी कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे, जिसके बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की ...
जब भी बेपटरी हुआ राजस्व विभाग: मंत्रियों पर चला CM नीतीश का डंडा, अब उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की बारी?
Bihar, Politics, State

जब भी बेपटरी हुआ राजस्व विभाग: मंत्रियों पर चला CM नीतीश का डंडा, अब उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की बारी?

  पटना: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशेष निगरानी में रहा है। जब भी विभाग की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी या मनमानी सामने आई, सीएम नीतीश ने तत्काल हस्तक्षेप किया। चाहे राजद के मंत्री हों या भाजपा के, सभी पर समय-समय पर मुख्यमंत्री का “डंडा” चला।   स्थानांतरण और नियंत्रण जून महीने में विभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण का नियम तय है। सामान्यतः तीन साल से एक ही जगह पर पदस्थ अधिकारियों को इधर-उधर किया जाता है। लेकिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अक्सर सीएम नीतीश का हस्तक्षेप देखा गया।   राजद और भाजपा के मंत्री भी बने शिकार 2023 में राजद कोटे के मंत्री आलोक मेहता के आदेश पर 480 अधिकारियों के स्थानांतरण के तुरंत बाद शिकायतें सीएम तक पहुंचीं। नीतीश ने आदेश रद्द कर दिए और मंत्री की साख को ठेस पहुंची। भाजपा कोटे के मंत्री रामनारायण मंडल औ...
पीएम मोदी से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन और विकास पर मिला मार्गदर्शन
Bihar, State

पीएम मोदी से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन और विकास पर मिला मार्गदर्शन

        बिहार भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें संगठनात्मक मजबूती और बिहार के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिया। मुलाकात को प्रदेश की राजनीति और संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।     पीएम मोदी को पुनौरा धाम का मोमेंटो भेंट   इस अवसर पर संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी को मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला विशेष मोमेंटो भेंट किया। इसके साथ ही उन्हें मधुबनी पेंटिंग से सजी शॉल भी भेंट की गई। विशेष धातु से बने इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की आकर्षक आकृतियां उकेरी गई हैं, जो मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं।     बिहार के विकास और मखा...
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और निकाह परिजनों की धमकियों से दहशत में नवविवाहित जोड़ा थाने पहुंचा
Bihar, State

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और निकाह परिजनों की धमकियों से दहशत में नवविवाहित जोड़ा थाने पहुंचा

  सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती जब प्यार और फिर निकाह तक पहुंची, तो मामला तूल पकड़ गया। मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती द्वारा अपनी मर्जी से निकाह करने के बाद नवविवाहित जोड़ा जान का खतरा बताकर थाने पहुंच गया। युवती ने अपने ही परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।   पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के मद्देनज़र थाने पर ही रोक रखा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।   डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी कहानी   नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके की रहने वाली युवती और तिलक मैदान रोड निवासी युवक की करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती ने जब अपने परिवार के सामने शादी की इच्छा जताई, तो परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया।   परिजनों की असहमति के बाद दोनों ने माड़ीपुर इलाक...
‘अमेरिका में लड़कियों’ वाला वीडियो वायरल, नवादा के मुखिया को देनी पड़ी सफाई डांस करते और पैसे उड़ाते दिखे, इलाके में मचा हड़कंप
Bihar, State

‘अमेरिका में लड़कियों’ वाला वीडियो वायरल, नवादा के मुखिया को देनी पड़ी सफाई डांस करते और पैसे उड़ाते दिखे, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के नवादा जिले में एक पंचायत के मुखिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनसिहरी पंचायत से जुड़ा है, जहां मुखिया चंदन कुमार का युवतियों के साथ डांस करते और उन्हें पैसे देते हुए एक वीडियो सामने आया है।   वायरल वीडियो में मुखिया चंदन कुमार सफेद कपड़ों में कुछ युवतियों के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपनी जेब से पैसे निकालकर युवतियों पर लुटाते भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ‘अमेरिका बिगहा’ गांव का है, जिसे लेकर हर जुबान पर चर्चा हो रही है।   आचरण पर उठे सवाल   वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मुखिया के आचरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की मर्यादा के खिलाफ बताया है। वहीं जिस धुन पर मुखिया डांस ...