Thursday, February 19

सोने-चांदी में गिरावट के बावजूद जूलरी मार्केट सुस्त, केवल शादी वाले घरों में हो रही खरीदारी

नई दिल्ली: फरवरी के शुरुआती 15 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना करीब 16% और चांदी 38% तक सस्ती हुई है। इसके बावजूद जूलरी मार्केट में आम ग्राहक बड़ी खरीदारी से परहेज कर रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

कीमतों का हाल

बुधवार को दिल्ली के जूलरी बाजार में 99.9% शुद्ध सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। यह कीमत सभी टैक्स शामिल है।

खरीदारी का रुझान

Senco गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी सुवंकर सेन ने बताया कि दुकानों पर भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन ग्राहक अभी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और हल्के वजन वाली जूलरी ही खरीद रहे हैं। इस तिमाही में पिछले साल की तुलना में वैल्यू के हिसाब से 25% की बढ़त की उम्मीद है, जबकि वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिल सकती है।

पॉपले एंड संस के एमडी राजीव पॉपले के अनुसार, फिलहाल मांग सिर्फ उन लोगों तक सीमित है जिनके घर में शादी हो रही है। बाकी ग्राहक कीमतों के और गिरने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या आगे भी रहेगी मंदी?

बाजार का रुझान फिलहाल सोने और चांदी के पक्ष में ही है। बीच-बीच में मुनाफावसूली की वजह से कीमतें गिर सकती हैं, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की मांग बनी रहेगी। चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव औद्योगिक मांग और अस्थिरता के कारण देखने को मिल सकता है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत है।

Leave a Reply