Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

AI असमानता कम करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट करेगी $50 अरब का निवेश, प्रेजिडेंट ने किया ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वैश्विक AI असमानता को कम करने के लिए दशक के अंत तक 50 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की।

This slideshow requires JavaScript.

ग्लोबल साउथ में AI अपनाने की रफ्तार कम

माइक्रोसॉफ्ट के प्रेजिडेंट ब्रैड स्मिथ और चीफ रिस्पॉन्सिबल AI ऑफिसर नताशा क्रैम्पटन ने समिट में कहा कि ग्लोबल नॉर्थ की तुलना में ग्लोबल साउथ में AI अपनाने की रफ्तार लगभग आधी है और यह अंतर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो AI की खाई वैश्विक आर्थिक असमानताओं को और गहरा कर सकती है।

निवेश के पांच प्रमुख क्षेत्र

50 अरब डॉलर का यह निवेश मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा:

  1. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

  2. स्किलिंग और प्रशिक्षण

  3. मल्टी-लैंग्वेज AI डिवेलपमेंट

  4. स्थानीय इनोवेशन

  5. AI अपनाने और उपयोग पर फोकस

पिछले वित्त वर्ष में माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल साउथ के लिए डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 8 अरब डॉलर से अधिक खर्च किया, जिसमें भारत, मैक्सिको, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य-पूर्व शामिल हैं।

भारत और अफ्रीका में प्रशिक्षण का विस्तार

कंपनी 25 करोड़ लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रख रही है, जिसमें 10 करोड़ लोग अफ्रीका से होंगे। अब तक अफ्रीका में 11.7 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। डिजिटल स्किलिंग के तहत पिछले वर्ष 2 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया गया।

भारत में 2025 में 56 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने के बाद, 2030 तक 2 करोड़ भारतीयों को AI कौशल से लैस करने का लक्ष्य तय किया गया है। समिट में ‘एलीवेट फॉर एजुकेटर्स’ कार्यक्रम भी लॉन्च किया गया, जिसके तहत 2 लाख से अधिक संस्थानों के 20 लाख शिक्षकों और 80 लाख छात्रों को AI क्षमता से सशक्त बनाया जाएगा।

स्टार्टअप इकोसिस्टम को बूस्ट देगा क्वालकॉम

अमेरिकी चिप निर्माता क्वालकॉम ने भारत के AI स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 150 मिलियन डॉलर (करीब 1360 करोड़ रुपये) निवेश की घोषणा की। यह फंड ऑटोमोटिव, IoT, रोबोटिक्स और मोबाइल से जुड़े AI समाधान विकसित करने वाले स्टार्टअप्स में लगाया जाएगा।

क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो एमोन ने कहा कि AI अब नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जिसमें स्मार्टफोन्स, पीसी, कारों और औद्योगिक मशीनों में सीधे इंटेलिजेंस शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि AI विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देगा और भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply