Monday, February 9

कनाडा का वर्क परमिट जल्दी चाहिए? ये 29 जॉब्स हैं, जिन्हें विदेशी वर्कर्स की तुरंत जरूरत

कनाडा में कई जॉब्स ऐसी हैं, जिनके लिए विदेशी वर्कर्स की तत्काल जरूरत होती है। इन जॉब्स के लिए अप्लाई करने वालों को वर्क परमिट जल्दी मिल जाता है।

This slideshow requires JavaScript.

कनाडा में नौकरी के लिए वर्क परमिट अनिवार्य है। वर्क परमिट मिलने के बाद ही विदेशी वर्कर्स को देश में प्रवेश की अनुमति मिलती है। भारतीय वर्कर्स को फिलहाल वर्क परमिट पाने में औसतन दो महीने से अधिक का समय लग रहा है। इसका मतलब है कि कनाडा में जॉब ऑफर मिलने के बाद भी कई बार उन्हें तुरंत वहां काम शुरू करने का मौका नहीं मिल पाता।

हालांकि, कुछ खास सेक्टरों में काम करने वाले वर्कर्स को वर्क परमिट जल्दी मिल जाता है। इनमें हेल्थकेयर और एग्रीकल्चर प्रमुख हैं। ये सेक्टर न केवल देश की अर्थव्यवस्था के लिए अहम हैं, बल्कि इन क्षेत्रों में विदेशी वर्कर्स की भारी मांग भी है। कुल मिलाकर 29 जॉब्स के लिए वर्क परमिट की प्रोसेसिंग तेज़ होती है।

जल्दी वर्क परमिट की सुविधा उन वर्कर्स को ही मिलती है, जिनके पास निम्न प्रकार के परमिट हों:

  • LMIA आधारित वर्क परमिट

  • फ्रैंकोफोन मोबिलिटी वर्क परमिट

  • इंटरनेशनल एक्सपीरियंस कनाडा (IEC) वर्क परमिट

हेल्थकेयर सेक्टर में वर्कर्स की आवश्यकता

  • नर्सिंग कोऑर्डिनेटर और सुपरवाइजर

  • रजिस्टर्ड नर्स और मनोरोग नर्स

  • क्लीनिकल और लेबोरेटरी मेडिसिन विशेषज्ञ

  • सर्जरी विशेषज्ञ

  • पुलिस अन्वेषक

  • जनरल प्रैक्टिशनर और फैमिली फिजिशियन

  • नर्स प्रैक्टिशनर

  • फिजिशियन असिस्टेंट और मिडवाइव्स

  • रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट

  • फार्मासिस्ट, मेडिकल लैब तकनीशियन और मेडिकल लैब असिस्टेंट

  • मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट

  • कार्डियोलॉजिस्ट टेक्नीशियन

  • लाइसेंस प्रैक्टिकल नर्स

  • पैरामेडिकल स्टाफ

  • नर्स सहायक और रोगी सेवा सहयोगी

एग्रीकल्चर सेक्टर में वर्कर्स की आवश्यकता

  • कसाई और मीट कटर

  • मछली विक्रेता

  • एग्रीकल्चर सर्विस कॉन्ट्रैक्टर और फॉर्म सुपरवाइजर

  • पशुधन मजदूर

  • फसल कटाई करने वाले मजदूर

  • नर्सरी और ग्रीनहाउस मजदूर

  • मछली और सीफूड प्लांट के वर्कर्स

  • फूड और बेवरेज प्रोसेसिंग के मजदूर

  • इंडस्ट्रियल कसाई, मांस काटने वाले और मुर्गी पालन कर्मचारी

जल्दी वर्क परमिट कैसे मिलता है?

वर्क परमिट तेजी से पाने के लिए अलग से अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह आवेदन कर रहे हैं। आवेदन करते समय वर्क परमिट फॉर्म के “Details of intended work in Canada” (Box 4) में सही NOC कोड दर्ज करना बेहद जरूरी है। जॉब ऑफर, जिम्मेदारियां और NOC कोड में मेल होना चाहिए।

यदि आपकी नौकरी हेल्थकेयर या एग्रीकल्चर सेक्टर से संबंधित है और NOC कोड सही है, तो कनाडा वर्क परमिट की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी।

Leave a Reply