Monday, February 9

Sarkari Naukri 2026: 42,000+ पदों पर भर्ती, इस हफ्ते खत्म हो रही इन 7 भर्तियों की एप्लीकेशन विंडो

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण है। इस हफ्ते 42,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो रही है। अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो तुरंत संबंधित भर्ती आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें। यह मौका आपके सरकारी करियर की दिशा बदल सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

इस हफ्ते की बड़ी सरकारी भर्तियां

1. राजस्थान LDC भर्ती 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित कैंडिडेट्स को राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य कृषि विपणन बोर्ड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित सात बड़े विभागों में नियुक्त किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि: 13 फरवरी 2026

2. आयुष मंत्रालय भर्ती 2026
आयुष मंत्रालय में 6 पदों के लिए यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती हो रही है। बीटेक/एमबीए जैसी टेक्निकल क्वालिफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तिथि: 8 फरवरी 2026, शाम 5.30 बजे

3. डिप्टी मैनेजर (Exim Bank) 2026
इंडिया एक्जिम बैंक ने डिप्टी मैनेजर (बैंकिंग ऑपरेशंस) के 20 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता: न्यूनतम 60% अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएशन और 3 साल का अनुभव। अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2026

4. हरियाणा CET फेज-II भर्ती 2026
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप C मेन्स परीक्षा/ CET फेज-II के लिए 3,112 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2026

5. इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026
डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर और ABPM के 28,740+ पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 है। योग्यता: 10वीं पास। इस भर्ती में कोई रिटन एग्जाम नहीं होगा।

6. जिला कोर्ट पलवल भर्ती 2026
चपरासी के 10 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। अंतिम तिथि: 9 फरवरी 2026, शाम 5 बजे

7. IOCL अप्रेंटिसशिप 2026
इंडियन ऑयल में अप्रेंटिसशिप के 394 पद खुल गए हैं। पात्रता: इंजीनियरिंग, ITI, डिप्लोमा या फुल टाइम बैचलर डिग्री। अवधि: 12 महीने। अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2026

Leave a Reply