Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

मेरठ में हर्ष फायरिंग से युवती गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

मेरठ: बुधवार की देर रात मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में हुई बारात में हर्ष फायरिंग ने एक 21 वर्षीय युवती की जिंदगी खतरे में डाल दी। घटना उस समय हुई जब युवती अपनी छत से बारात देख रही थी। गोली उसके कंधे से लगी और गर्दन को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

This slideshow requires JavaScript.

सूत्रों के अनुसार, गांव बट्टा निवासी सुनील पुत्र सुरेश की बेटी की बारात गांव फखरपुर कबट्टा में पहुंची थी। चढ़त के दौरान बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते अंबेडकर पार्क के पास पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोग, महिलाएं और बच्चे अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर बारात देख रहे थे।

इसी बीच बारात में शामिल किसी अज्ञात व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग की। गोली अचानक चली और पास ही अपने मकान की छत पर खड़ी जेशिका को लगी। गोली लगते ही युवती वहीं गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए मेरठ के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल पक्ष की ओर से थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना पाते ही सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दो अलग-अलग समाजों से जुड़े होने के कारण बारात की विदाई तक गांव में पुलिस बल तैनात रखा गया।

मेरठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपी की पहचान करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Leave a Reply