
नई दिल्ली: अगर आप Mozilla Firefox ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी दी है कि ब्राउजर के कुछ पुराने वर्जन यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
हैकर्स का खतरा:
CERT-In के अनुसार, Firefox और Thunderbird के पुराने वर्जन में कई सुरक्षा कमियां (vulnerabilities) पाई गई हैं। इनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के कंप्यूटर या मोबाइल में सेंधमारी कर सकते हैं। विशेषकर हैकर्स कुछ ख़ास वेब लिंक या रिक्वेस्ट भेजकर यूजर का डेटा चोरी कर सकते हैं। ऐसे में बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
सबसे ज्यादा खतरा किन वर्जनों में:
Mozilla Firefox: 147.0.2 से पुराना कोई भी वर्जन
Mozilla Thunderbird: 140.7.1 और 147.0.1 से पुराने वर्जन
सरकार ने इन सभी वर्जनों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है। पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सख्त सलाह दी गई है।
खुद को सुरक्षित कैसे रखें:
अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर Firefox को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
पीसी पर Firefox इस्तेमाल करने वाले यूजर्स Settings > About Firefox पर क्लिक करके ब्राउजर अपडेट करें।
अनजान लिंक या थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें।
CERT-In ने कहा है कि अपडेट न करने वाले यूजर्स हैकिंग और डेटा चोरी के सीधे खतरे में हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिए अभी अपडेट करना बेहद जरूरी है।