Thursday, January 29

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, शादीशुदा महिला के साथ तीन साल से शोषण का आरोप

जबलपुर: यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों से एक शादीशुदा महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को दिसंबर 2025 में गोवा भी ले जाकर होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और उसकी एक बेटी भी है। वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दोस्ती की जानकारी महिला के पति को लगी तो विवाद बढ़ गया और महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी।

आरोपी ने मार्च 2022 में उखरी रोड स्थित एक होटल में महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार तीन साल तक महिला का शोषण करता रहा। गोवा यात्रा के दौरान भी उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि महिला को बाद में पता चला कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।

लार्डगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया और न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply