Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया चार्ट

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71% रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। 71% लोग उनके काम को पसंद करते हैं, जबकि केवल 22% लोग उनके काम से असंतुष्ट हैं।

This slideshow requires JavaScript.

आरपीजी समूह के चेयरमैन और उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक चार्ट शेयर किया, जिसमें 2026 की शुरुआत में दुनिया के प्रमुख नेताओं की लोकप्रियता (Approval Ratings) को दर्शाया गया है। चार्ट में यह दिखाया गया है कि किस देश के नेता को वहां की जनता कितना पसंद करती है।

दुनिया में नंबर 1 मोदी
चार्ट के अनुसार, नरेंद्र मोदी शीर्ष स्थान पर हैं। मोदी के बाद जापान की सानाई ताकाइची 61% रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं और दक्षिण कोरिया के ली जे-म्युंग 56% रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ट्रंप और मेलोनी की लोकप्रियता कम
अर्जेंटीना के जेवियर माइली 55% रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43% रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर हैं और उन्हें पसंद करने वालों से अधिक (51%) लोग नापसंद कर रहे हैं। इटली की जॉर्जिया मेलोनी 41% रेटिंग के साथ सूची में नीचे से दूसरे स्थान पर हैं।

चार्ट की विश्वसनीयता पर सवाल और जवाब
इस चार्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी चर्चा हुई। कुछ यूजर्स ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। जावेद अंसारी नाम के यूजर के सवाल पर X के AI टूल ग्रोक ने बताया कि यह चार्ट असली है और विज़ुअल कैपिटलिस्ट द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह मॉर्निंग कंसल्ट के दिसंबर 2025 के सर्वे पर आधारित है, जिसमें हर देश के वयस्कों से उनके नेता की अप्रूवल रेटिंग पूछी गई थी।

ग्रोक ने यह भी स्पष्ट किया कि मोदी की 71% रेटिंग भारतीय जनता की राय को दर्शाती है और यह घरेलू विचारों पर आधारित है, न कि प्रेस रिपोर्ट या अल्पसंख्यक मुद्दों पर।

 

Leave a Reply