Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

कल का मौसम 17 जनवरी: दिल्ली में रजाई में दुबके रहेंगे लोग, यूपी-उत्तराखंड-पंजाब में ठिठुरन बढ़ेगी

नई दिल्ली: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

This slideshow requires JavaScript.

दिल्लीएनसीआर में सर्दी का सितम
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6°C और अधिकतम 23°C रहने का अनुमान है। दिनभर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। 18 जनवरी को तापमान 7°C से 23°C के बीच रहने की संभावना है, और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला
उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-6 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 21 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 18-20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड बढ़ेगी
उत्तर प्रदेश में दोपहर की धूप से मिली थोड़ी राहत के बाद गुरुवार को ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी जैसे इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मैदानी इलाकों में भी तापमान पर असर पड़ सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी।

जम्मूकश्मीर और राजस्थान में मौसम का मिजाज
कश्मीर में डल झील समेत कई जलाशयों का पानी जम गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ 17 जनवरी से घाटी के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी और शीतलहर में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

मुख्य शहरों का तापमान (17 जनवरी)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली23°C06°C
मुंबई32°C17°C
कोलकाता23°C13°C
चेन्नई27°C22°C
लखनऊ20°C07°C
पटना22°C10°C
रांची23°C06°C
जयपुर22°C08°C
बेंगलुरु28°C18°C
मनाली02°C-09°C
नैनीताल16°C05°C

 

Leave a Reply