Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

सारा अर्जुन ने प्रभास और विजय को पछाड़ा, IMDb लिस्ट में टॉप पर ‘धुरंधर’ की यलीना

मुंबई, 8 जनवरी 2026: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म धुरंधर में यलीना के किरदार से फेमस हुईं सारा अर्जुन ने IMDb की लिस्ट में सबसे ऊपर का स्थान हासिल कर लिया है। प्रभास, विजय और अगस्त्य नंदा जैसे बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए सारा इस हफ्ते फैंस की सबसे पसंदीदा सेलेब बन गई हैं।

This slideshow requires JavaScript.

सारा अर्जुन का रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन का फेम आसमान छू रहा है। फिल्म में यलीना के रोल में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को भा लिया। बुधवार को IMDb ने इस हफ्ते की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट जारी की, जिसमें सारा पहले स्थान पर हैं।

लिस्ट में अन्य सितारे और रैंकिंग
सारा अर्जुन के ठीक पीछे फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं।
वहीं अन्य नाम इस प्रकार हैं:

  • विजय – 8वें स्थान
  • अगस्त्य नंदा – 12वें स्थान
  • भाग्यश्री बोरसे – 15वें स्थान
  • सिबी चक्रवर्ती – 16वें स्थान
  • यामी गौतम – 17वें स्थान
  • प्रभास – 19वें स्थान
  • श्रीराम राघवन – 22वें स्थान
  • तारा सुतारिया – 24वें स्थान
  • दिंजित अय्याथन – 27वें स्थान
  • निविन – 30वें स्थान
  • सिमर भाटिया – 42वें स्थान

धुरंधरका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सारा अर्जुन की लोकप्रियता के साथ ही धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है। सैकनिक के मुताबिक, फिल्म ने 786 करोड़ रुपये से अधिक का भारतीय कलेक्शन कर लिया है और यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

धुरंधरके आगे खड़ी हैपुष्पा 2: रूल
34वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रणवीर सिंह की यह फिल्म अब 786 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब यह फिल्म केवल अल्लू अर्जुन की 2023 की ब्लॉकबस्टरपुष्पा 2: रूल (1234.1 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ने की राह देख रही है।

 

Leave a Reply