आगरा की सड़कों पर ‘भौकाल’ दिखाने वाला दामा यादव पुलिस की तलाश में, वायरल रील पर दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता बताकर सड़कों पर गाड़ियों के काफिले के साथ ‘भौकाल’ दिखाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में युवक की गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह जातिसूचक शब्द “यादव” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो के बैकग्राउंड में आपत्तिजनक संवाद बज रहा है— “जो डर गया सो मर गया… 1000 में हवलदार, 10 हजार में इंस्पेक्टर और 1 लाख में थाना खरीदने वाला सौदागर हूं मैं।” इस रील के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी दामा यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि दामा यादव ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसमें वह सपा का झंडा लगाकर कई गाड़ियों क...










