Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

अंबानी की बहू श्लोका मेहता का सादगी भरा लुक, नीले कुर्ते और कोल्हापुरी चप्पल में छाईं

मुंबई: अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता हमेशा अपने फैशन और ठाठ-बाट के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एक इवेंट में श्लोका ने अपने सादे और स्टाइलिश कुर्ते के साथ सबका ध्यान खींचा।

This slideshow requires JavaScript.

श्लोका का लुक
श्लोका ने ब्लू कलर का फ्लोरल कुर्ता पहना, जिसमें पर्पल, पिंक, ग्रीन और येलो कलर के फूलों के प्रिंट थे। 3/4 स्लीव्स और सिंपल राउंड नेकलाइन के साथ उन्होंने मैचिंग फ्लोरल पैंट्स पेयर किए। कपड़े का लूज फिट और पैंट्स का कॉम्बो उन्हें आरामदायक और स्टाइलिश लुक दे रहा था।

सादगी में खूबसूरती
श्लोका ने कोई हीरे-मोती की जूलरी नहीं पहनी, सिर्फ हाथ में काला धागा और मेकअप को पिंक नेचुरल लिप्स के साथ सटल रखा। बालों को हाफ पिनअप करके उन्होंने लुक को पूरा किया और कोल्हापुरी चप्पल पहनकर इसे आरामदायक और एलिगेंट बनाया।

दीपिका पादुकोण का काफ्तान लुक
दीपिका पादुकोण ने आइवरी कलर का काफ्तान सेट पहना, जिसकी कीमत ₹22,000 है। यह हाउस ऑफ मसाबा का चंदेरी फैब्रिक का डिज़ाइन है। शर्ट स्टाइल कॉलर, फ्रंट बटन डिटेलिंग और ट्रेलिस पाम खादी प्रिंट से इसे मॉडर्न वाइब्स दी गई हैं। उन्होंने इसे फ्लोरल स्टेटमेंट इयररिंग्स और 2,199 रुपये की Hazel Thread जूती के साथ स्टाइल किया।

सादे लुक को क्लासी बनाने के टिप्स:

  • सादे कुर्ते में लेयरिंग, हल्का दुपट्टा या एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट जोड़ें।

  • फ्लोरल प्रिंट का चुनाव हमेशा क्लासी और ट्रेंडिंग रहता है।

  • स्ट्रेट या सिगरेट पैंट्स से मॉडर्न टच दें।

  • जूलरी मिनिमल रखें, जैसे छोटे पर्ल या स्टड इयररिंग्स।

  • हाई हील्स की जगह मोजरी, जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहनें।

श्लोका और दीपिका दोनों ने साबित कर दिया कि सादगी में भी ग्लैमर और स्टाइल झलक सकता है

Leave a Reply