Monday, February 23

अहमदाबाद में टीम इंडिया की हार, मोहम्मद आमिर बेशर्मी से हंसते दिखे; वीडियो देख खून खौल उठेगा

नई दिल्ली: सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से करारी हार दी। भारत की यह हार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली है और इसके बाद सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है।

This slideshow requires JavaScript.

इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर ने पाकिस्तानी टीवी शो में भारत के खिलाड़ियों पर टिप्पणी की और भारत के प्रदर्शन को लेकर भविष्यवाणी की थी कि टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगी।

मोहम्मद आमिर ने बेशर्मी से हंसते हुए कहा…

शो के होस्ट ने आमिर का परिचय देते हुए मजाकिया अंदाज में उन्हें “एस्ट्रोलॉजर” कह दिया। इस पर आमिर बेशर्मी से हंसते नजर आए और बोले,
“क्या बना दिया है मुझे? अल्लाह माफ करे।”

उनके हंसने का इशारा साफ है कि जो उन्होंने पहले भविष्यवाणी की थी, वह सच साबित हो रही है। आमिर को भारत पर टिप्पणी करने से पहले अपनी टीम की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए थी, क्योंकि उनके देश की टीम भी सुपर-8 में मुश्किल से पहुंची थी।

मैच का संक्षिप्त हाल

  • साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 7 विकेट पर 187 रन बनाए।

  • भारत को 188 रन का पीछा करना था, लेकिन टीम 111 रन पर ऑल आउट हो गई।

  • इससे भारत का नेट रन रेट बिगड़ गया और सेमीफाइनल की राह कठिन लेकिन नामुमकिन नहीं हो गई है।

  • भारत को अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे, ताकि सेमीफाइनल में जगह बनाई जा सके।

विश्लेषकों का कहना है कि आमिर की भविष्यवाणी ने सच तो साबित किया, लेकिन टीम इंडिया के पास अब भी मौका है मजबूती से वापसी करने का।

Leave a Reply