Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

भारतीय प्रधानमंत्री का शुक्रिया… PM मोदी की पहल पर BNP ने जताया आभार, खालिदा जिया की हालत नाज़ुक

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने बीएनपी की चेयरपर्सन और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के गंभीर स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी तथा हर संभव मदद का प्रस्ताव दिया था।

This slideshow requires JavaScript.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बेगम खालिदा जिया की सेहत के बारे में जानकर अत्यंत चिंता हुई, उन्होंने वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों। भारत हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।”

BNP का जवाब—‘प्रधानमंत्री मोदी के सद्भावपूर्ण संदेश के लिए आभार’

पीएम मोदी की इस मानवीय पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीएनपी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री की इस चिंता और सकारात्मक संदेश की सराहना करती है। पार्टी ने लिखा,
“BNP भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके विचारशील संदेश और हमारी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा करती है। हम उनकी सद्भावना और मदद की इच्छा की प्रशंसा करते हैं।”

गंभीर हालत में खालिदा जिया, वेंटिलेशन पर रखी गईं

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया 23 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, एक विशेष मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है, जिसमें विदेश से आए विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं।

बीएनपी नेताओं ने बताया कि डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए हुए हैं और स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply