भारतीय हथियारबंद वाहन पर आया ग्रीस का दिल, तुर्की घबरा उठा
ग्रीक सेना भारतीय कंपनी टाटा के बनाए WhAP 8x8 आर्मर्ड कॉम्बैट व्हीकल को खरीदने की तैयारी में है। इस कदम से पाकिस्तान का दोस्त तुर्की घबरा गया है। तुर्की की मीडिया ने इसे युद्ध के संकेत के तौर पर पेश किया है।
तुर्की मीडिया आउटलेट येनी अकिट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ग्रीस ने यह वाहन खरीदकर तुर्की के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाई है। तुर्की की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब ग्रीस की सेना ने भारतीय टाटा के WhAP 8x8 का आधिकारिक मूल्यांकन शुरू किया है।
ग्रीक सेना में आधुनिकीकरण की जरूरत
12 दिसंबर 2025 को एथेंस में ग्रीक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। इसमें वाहन को ऑपरेशन टेस्टिंग के लिए ग्रीस में अस्थायी तैनाती पर चर्चा हुई। वर्तमान में ग्रीस के अधिकांश आर्मर्ड वाहनों में M113A1 और M1113A2 शामिल हैं, जिनका ...










